{"_id":"66d67d0debbaaa8f0902b6bc","slug":"kisan-andolan-in-chandigarh-second-day-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में किसान आंदोलन: रोज बन रहा 10 हजार लोगों का लंगर, लगे कुर्ते पायजामे के स्टाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन: रोज बन रहा 10 हजार लोगों का लंगर, लगे कुर्ते पायजामे के स्टाॅल
Tue, 03 Sep 2024 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन में लगे कुर्ते पायजामे के स्टाॅल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को किसानों ने अपनी मांगों के लिए विधानसभा की तरफ कूच किया था। सेक्टर 34 में हर ओर किसान और जवान नजर आए। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं तो जवान उनकी और शहर की सुरक्षा में तैनात है।
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद
सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में तो किसनों ने ट्रैक्टर और ट्रलियां लगा रखे हैं। ट्रालियों में बिस्तर लगाए हुए हैं। कोई पेड़ की छाया में तो कोई ट्रैक्टर के नीचे आराम कर रहा है। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में किसानों की आवाजाही लगी रही। गुरुद्वारा साहिब में किसानों ने लंगर ग्रहण किया।
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद
कोई मेला ग्राउंड में आ रहा है तो कोई जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस पुरी तरह से म़ुस्तैद रही ताकि आनेजाने वालों को कम से कम परेशानी हो। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के प्रांतीय सचिव जगतार सिंह ने बताया कि हमारा शांति पूर्ण धरना है। हम अपनी मांगों के लिए आए हैं। बार बार अपनी बात करने के बाद भी सरकार नहीं सुनी तो हम जरा नजदीक आ गए हैं। सरकार को मांग माननी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
मेला ग्राउंड में करीब 10 हजार किसान आए हैं। उनके लिए लंगर तैयार होता है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
किसान जहां पर धरना पर बैठे हैं। उसके पास में ही गुरुद्वारा साहिब हैं। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में किसानों ने लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि करीब नौ हजार संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। आम दिनों में करीब ढाई हजार लोगों ने लिए लंगर तैयार होता है। पंजाब से आए किसानों के कारण नौ हजार लोगों के लिए लंगर तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि लंगर सभी के लिए हैं। रात और दिन लंगर चलता रहेगा।