देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या उनकी इस लाइफ के बारे में सुना है।
9 जून का दिन किरण बेदी के लिए खास है, क्योंकि 9 जून के दिन ही उनका जन्म हुआ था। 40 साल की प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करती गईं किरण इसके पीछे अपने शख्स का हाथ बताती रहीं हैं। आज किरण बेदी जो कुछ भी हैं, ये उनके पति की वजह से। पति का साथ जब तक किरण बेदी के साथ रहा, वो सफल होती गईं।
किरण के पिता टेनिस खिलाड़ी थे और अपनी बड़ी बेटी किरण को भी टेनिस प्लेयर ही बनाना चाहते थे। अमृतसर में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही किरण ने टेनिस खेलना भी शुरू कर दिया था। वो एशियन चैम्पियन भी रही हैं। किरण के पति बृज बेदी भी टेनिस खेलते थे।
क्लब में टेनिस खेलने के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। उम्र में 10 साल बड़े बृज बेदी तब किसी से प्यार करते थे और उनकी सगाई भी होने वाली थी, लेकिन इस रिश्ते के लिए लड़की के घरवाले तैयार नहीं थे। ये सब जानते हुए किरण ने ही बृज से कहा था, यदि तुम्हारा ये रिश्ता टूट गया तो मैं तुमसे शादी कर लूंगी, क्योंकि मुझे तुम्हारे जैसा ही समझदार पति चाहिए।
1970 में किरण ने अपना करियर अमृतसर के खालसा कॉलेज से लेक्चरर के तौर पर शुरू किया था। 1972 में उनकी और बृज की शादी हुई और इसके कुछ महीने बाद ही किरण जुलाई 1972 में आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए चली गईं। इस दौरान बृज ही उनसे मिलने जाया करते थे। दिल्ली पोस्टिंग के बाद किरण के पेरेंट्स उनके साथ शिफ्ट हो गए थे।