फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी 'हीरो' से कम नहीं ये लड़के-लड़कियां, कर दिखाया वो कोई कर न पाया जो

Mon, 27 Aug 2018 05:21 PM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Aug 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Khalsa Ad Volunteers Helping Kerala Flood Victims
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करके युवा
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को पूरा देश जुटा है, लेकिन ये लड़के और लड़कियां वहां फंसे लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। इन्होंने वो कर दिखाया, जो कोई और न कर पाया।
Khalsa Ad Volunteers Helping Kerala Flood Victims
kerala flood - फोटो : pti
ये हैं खालसा एड संस्था के वॉलंटियर्स, जो केरल के लोगों की मदद के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लोग इस संस्था से स्वयं ही जुड़ रहे हैं। गौर रहे कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मिल रहे लोगों के सहयोग से सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल राहत सामग्री से भर गया है। दानी सज्जन अपने घरों से सामान लाकर यहां पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। खालसा एड इंडिया के ट्राई सिटी संयोजक और पेशे से चार्टड अकाउंटेंट अमनजोत सिंह की निगरानी में काम चल रहा है।

 
Khalsa Ad Volunteers Helping Kerala Flood Victims
Kerala Flood
चंडीगढ़ में खालसा एड के 25 वालंटियर हैं। खालसा एड के लोग जहां पर कोई भी आपदा आती है, जिसमें प्राकृतिक आपदा, युद्ध के एरिया में मानवता की रक्षा के लिए राहत पहुंचाने का काम करते हैं। चंडीगढ़ में इसका कोई ऑफिस तो नहीं है केवल वालंटियर हैं। परमवीर सिंह जो पंजाब यूनिवर्सिटी के गुरु नानक सिख स्टडी में पीएचडी कर रहे हैं वे 20 अगस्त को केरल के लिए रवाना हो गए हैं। राहत सामग्री में वैसी चीजें शामिल की गई हैं जो केरल के लोगों की पसंद की चीजें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khalsa Ad Volunteers Helping Kerala Flood Victims
kerala Flood
लवप्रीत कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की पब्लिक एड से एमए कर रही हैं। केरल में आई बाढ़ में खालसा एड के आह्वान पर यूनिवर्सिटी के 21 विभागों में अकेले जाकर मदद की अपील की फिर क्या था लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए चले आए। हर डिपार्टमेंट से विद्यार्थियों ने मदद की है। उनके अनुसार एक हैंडमेड नोटिस 23 अगस्त को तैयार किया और फिर मदद को हाथ बढ़े और बढ़ते ही चले गए। वे सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में राहत सामग्री की सेग्रीगेशन में लगी हैं।
विज्ञापन
Khalsa Ad Volunteers Helping Kerala Flood Victims
Kerala Flood
मन्नत राज कौर बताती हैं कि वे सीए की छात्रा हैं। अभी पूरी तरह से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए काम कर रही हैं। काम करते हुए बहुत ही शांति मिल रही है। खालास एड मानवता की सेवा में लगा हुआ है। हम सभी को इस काम में हाथ बंटाना चाहिए। केरल में ऐसी आपदा कभी नहीं आई। सभी को उनकी सेवा में जुट जाना चाहिए। नवजोत सिंह बीए सेकेंड ईयर एसडी कॉलेज सेक्टर-32 के छात्र हैं। उनका कहना है कि वे तीन दिन से राहत सामग्री को अलग करने के काम में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रभावितों तक सही राशन पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed