{"_id":"6ad8fbde0fa7d19bea0c1b60","slug":"opportunity-to-apply-for-45-food-safety-officer-posts-until-the-28th-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1155984-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर 28 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर 28 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (ग्रुप-बी) के 45 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा में की जाएगी। आयोग ने 19 सितंबर 2026 को इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब सभी पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है। आवेदन आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पिछले आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवारों को पहले वाला आवेदन रद करके नया आवेदन करना होगा। इस स्थिति में पहले जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। आयु, शैक्षणिक योग्यता और अन्य निर्धारित शर्तों के संबंध में उम्मीदवारों की पात्रता 28 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो 19 सितंबर 2026 के बाद अधिक आयु के हो गए हैं, उन्हें भी पात्र माना जाएगा।