फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Preparations for celebrating Gurpurab in Nankana Sahib

ननकाना साहिब में गुरु पर्व मनाने की तैयारी: विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने किया आवेदन, वीजा का इंतजार

Wed, 21 Oct 2026 10:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:55 PM IST
सार

वीजा जारी होने के बाद श्रद्धालु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के समागम में शामिल होंगे। इसके बाद अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे।
 

विज्ञापन
Preparations for celebrating Gurpurab in Nankana Sahib
गुरुद्वारा ननकाना साहिब - फोटो : फाइल

विस्तार


विज्ञापन
प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को रवाना होगा। दस दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में जमा करवा दिए गए हैं। 

अब श्रद्धालुओं को वीजा जारी होने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से पंजाब के 1,828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट जमा करवाए गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 557, उत्तराखंड की सिख संगत के 254 और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के 150 पासपोर्ट जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा झारखंड के 12 और गुजरात के दो श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा करवाए गए हैं। 
विज्ञापन


इस तरह विभिन्न राज्यों से कुल 2,803 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए भेजे गए हैं। पासपोर्ट जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी मौजूद रहे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से परमजीत सिंह चंडोक और रणधीर सिंह भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश सिख प्रतिनिधि बोर्ड, लखनऊ के चेयरमैन राजवंत सिंह बग्गा और उत्तराखंड के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से वीरेंद्र सिंह सहित यात्रा से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा जारी होने के बाद श्रद्धालु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के समागम में शामिल होंगे। इसके बाद अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed