फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गांव, जहां के युवक सेना में भर्ती होने के लिए देखिए क्या क्या कर रहे हैं

Thu, 29 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 29 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
kaithal village boys hard work for indian army recruitment
आर्मी
इस गांव के युवाओं में देश सेवा करने का जज्बा इतना गजब का है कि देखिए सेना में भर्ती होने के लिए क्या क्या कर रहे हैं, तस्वीरें।
kaithal village boys hard work for indian army recruitment
सेना में भर्ती
हरियाणा में कैथल जिले के गांव गुलियाणा के युवक सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे सेना में भर्ती की तैयारी ठीक वैसे कर रहे हैं, जैसे सेना में ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए युवकों ने बेकार पड़ी तालाब की जमीन पर देसी ट्रैक तैयार किया, जिस पर वे दौड़ लगाते हैं। जुगाड़ लगाकर लक्कड़ों का जिम बनाया, जिसमें वे सुबह शाम तैयारी करते हैं।
kaithal village boys hard work for indian army recruitment
सेना में भर्ती
बता दें कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे गांव के युवक ही उनकी तैयारी करवाते हैं। इसी मेहनत का नतीजा है कि पिछले चार साल में गांव के 90 युवक आर्मी व पुलिस में भर्ती हो चुके हैं। दो दिन पहले आए रिजल्ट में भी गांव के 6 युवा हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए हैं। 34 युवाओं ने आर्मी व पुलिस का फिजिकल पास किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaithal village boys hard work for indian army recruitment
सेना में भर्ती
गांव के सरपंच राजेंद्र ने बताया कि गांव के लड़कों में देश सेवा करने का जज्बा है। इसके लिए उन्होंने तालाब की बेकार पड़ी करीब 6 एकड़ जमीन में खुद ही 450 मीटर का ट्रैक तैयार किया। लक्कड़ों का देसी जिम खड़ा किया। टेलीफोन का एक पुराना खंभा यहां पर गाड़ा गया। इसका प्रयोग रस्सी बांधकर ऊपर-नीचे चढ़ने की तैयारी में करते हैं।
विज्ञापन
kaithal village boys hard work for indian army recruitment
सेना में भर्ती
सरपंच राजेंद्र ने बताया कि इस गांव में युवक सुबह-शाम यहां पर पसीना बहाते हैं। कई युवक तो रात में भी तैयारी करते हैं। गांव के युवक गुरनाम, सहदेव व अजय सेना में हैं। वे जब भी छुट्टी पर आते हैं, इन युवाओं को तैयारी करना सिखाकर जाते हैं। यही वजह है कि अब सेना की कोई भी भर्ती ऐसी नहीं होती, जिसमें गांव के युवक सिलेक्ट न हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed