फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा पर पहली बार बोला बेटा, कही बड़ी बात

Thu, 02 Nov 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 02 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
jasmeet singh insan interview on ram rahim, dera sacha sauda
Jasmeet Singh Insan
राम रहीम, डेरा सच्चा सौदा और पूरे मामले को लेकर बाबा का बेटा जसमीत सिंह पहली बार खुलकर बोला और कई बड़ी बातें कहीं। ये रहा पूरा इंटरव्यू...
jasmeet singh insan interview on ram rahim, dera sacha sauda
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह इंसां का कहना है कि उनके पिता ही डेरा सच्चा सौदा की गुरुगद्दी पर आसीन रहेंगे। जो लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, उनसे अपील है कि वह मानवता की भलाई के कार्यों को प्रचारित करें।
jasmeet singh insan interview on ram rahim, dera sacha sauda
Ram rahim
जसमीत ने कहा कि गुरुगद्दी पाना मेरी इच्छा कभी नहीं रही और न मैं कभी ऐसा सोच सकता हूं। मैं डेरा सच्चा सौदा का प्रबंधन संभालता रहूंगा और साध संगत की सेवा करता रहूंगा। जसमीत सिंह की ओर से मंगलवार शाम जारी बयान के बाद डेरा प्रमुख को लेकर चल रहे सभी कयासों पर विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jasmeet singh insan interview on ram rahim, dera sacha sauda
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
जसमीत सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 25 अगस्त को जो दुखदायी घटना हुई, उसके पीड़ितों के साथ मेरी सहानुभूति है। इस घटनाक्रम से मुझे बहुत कष्ट हुआ है। मैं इससे उबर भी नहीं पाया था कि कुछ दिनों से मीडिया में डेरे के बारे में, गुरु गद्दी के बारे में मनगढ़ंत खबरें प्रचारित की जा रही हैं। इससे मुझे काफी दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
jasmeet singh insan interview on ram rahim, dera sacha sauda
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
जसमीत सिंह ने कहा है कि साल 1948 में शाह मस्ताना महाराज जी ने डेरा सच्चा सौदा नामक पौधा लगाया था। बाद में इसकी बागडोर परम संत शाह सतनाम जी महाराज को सौंपी गई। उन्होंने अपने प्रेम और वात्सल्य से डेरा सच्चा सौदा रूपी परोपकारी पौधे को पाला और बड़ा किया। साल 1990 में समस्त साध-संगत के सामने शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने डॉ. गुरमीत राम रहीम को अपना वारिस बनाते हुए डेरे की बागडोर सौंप दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed