22 हजार की नौकरी का झांसा देकर एक 50 साल की महिला को दुबई में बेच दिया गया, वहां देखिए उससे कैसे-कैसे काम करवाए जाते थे।
2 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
एक महिला एजेंट की ओर से सऊदी अरब में साढे़ तीन लाख में बेची गई 50 वर्षीय महिला को भारतीय दूतावास की मदद से वापस लाया गया। बुजुर्ग महिला से एजेंट ने झूठा वादा किया था कि उसे वहां 22 हजार रुपये वेतन पर नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बुजुर्ग महिला को एक मुस्लिम परिवार को पास बेच दिया गया। वे महिला से खाना बनाने और साफ सफाई का काम करवाते थे।
3 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
नूरमहल के गांव अजतानी निवासी सुखवंत कौर ने कहा कि वह गांव लांबड़ा के रहने वाली महिला एजेंट पूजा की बातों में फंस गई थी। पूजा ने दावा किया था कि वह उसे एक लाख रुपये में सऊदी अरब भेजवा देगी। वहां पर 22 हजार रुपये महीना वेतन पर नौकरी भी दिलाएगी। इसके बाद एजेंट ने एक लाख रुपये लेने के बाद उसे साऊदी अरब भेजवा दिया था। पहले सुखवंत कौर को दिल्ली ले जाया गया, उसके बाद महिला एजेंट के साथी दिल्ली एजेंट सकीर खान ने उसे सऊदी अरब की फ्लाइट में बैठाया था।
4 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
सुखवंत कौर ने बताया कि सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसे कार में बैठाकर एक घर में लेकर चले गए। वहां पर उससे खाना बनाना और साफ-सफाई का काम करवाया गया। उसे घर से बाहर तक जाने की इजाजत नहीं थी। उसने आरोप लगाया कि कई बार मुस्लिम परिवार के लोग उसकी पिटाई भी करते थे। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसे साढे़ तीन लाख रुपये में बेचा गया था।
5 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
महिला ने आरोप लगाया कि मासिक वेतन तो दूर खाने को खाना तक नहीं देते थे। बचा हुआ खाना खाकर ही वहां पर रहना पड़ता था। वह लगातार तीन महीने घर में काम करती रही। बाद में छाती में इंफेक्शन होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।