नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज
घूमने के शौकीनों के लिए रेलवे का नए साल का तोहफा। स्पेशल ट्रेन से जैसलमेर के रेतीले टीलों, जयपुर के हवा महल की सैर करें, वो भी स्पेशल पैकेज के साथ। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज
यह ट्रेन दिल्ली से तीन जनवरी को रवाना होगी, लेकिन ट्राइसिटी के यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने नए साल पर विशेष सुविधा देने का फैसला किया है। अब सिटी ब्यूटीफुल के लोग भी नए साल पर शाही ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे।
नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज
यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से दिल्ली तक सफर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली तक भेजा जाएगा। उसके बाद दिल्ली से यात्री इस शाही स्पेशल ट्रेन में जयपुर में सफर करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से सफर में मनोरंजन के लिए कई इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्री यहां के लोक सांस्कृतिक नृत्य का लुत्फ उठा सकें।
नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए रेगिस्तानी सर्किट स्पेशल ट्रेन का आगाज किया है। इसका नाम डेजर्ट सर्किट सेमी लग्जरी ट्रेन है। इस ट्रेन में रेस्तरां व होटल जैसी वातानुकूलित सुविधाएं हैं।
नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज
ट्रेन से सैलानी चार और पांच जनवरी को जैसलमेर का सुहाना सफर करेंगे। पहले दिन सोमवार को सैलानियों को विश्व प्रसिद्ध सम के मखमली धोरों की सैर करवाई जाएगी। वहीं नहीं सैलानियों को कैमल सफारी के साथ-साथ रेतीले टीलों के बीच सूर्यास्त के मनोरम नजारे भी देखने को मिलेंगे।