{"_id":"590de7db4f1c1bf82f8b4571","slug":"ips-anjum-ara-adopted-daughter-of-taran-taran-martyr-paramjit-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद की बेटी को देश की दूसरी महिला IPS देगी मां का दुलार, ये है इनकी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की बेटी को देश की दूसरी महिला IPS देगी मां का दुलार, ये है इनकी पूरी कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Sun, 07 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
anjum ara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद परमजीत के परिवार के लिए IAS-IPS पति-पत्नी ने कुछ ऐसा किया कि पूरा देश उनको सलाम कर रहा है। देश की दूसरी महिला IPS अब शहीद की बेटी को मां का प्यार देंगी।
IPS Anjum Ara
कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर यूनुस खान और उनकी पत्नी आईपीएस अफसर अंजुम आरा ने बॉर्डर पर शहीद हुए सेना के जवान परमजीत सिंह की 12 वर्षीय बेटी खुशदीप कौर को गोद लिया है। पंजाब के तरनतारन जिले के परमजीत पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की कायराना हरकत का शिकार हो गए थे।
IPS Anjum Ara
कुल्लू के उपायुक्त पद पर तैनात आईएएस अधिकारी युनूस खान और उनकी आईपीएस पत्नी ने फैसला लिया है कि वे नायब सूबेदार परमजीत सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए खुशदीप कौर की स्कूली शिक्षा से लेकर उसकी शादी तक का खर्च उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Anjum Ara
सोलन जिले की एसपी अंजुम आरा ने कहा कि खुशदीप की इच्छा है कि वह अपने परिजनों के साथ ही रहे। आरा ने कहा कि हम बेटी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। अगर उसे आईएएस या आईपीएस बनने का शौक होगा है तो इस इच्छा को पूरा करने के लिए सारे साधन जुटाएंगे।
विज्ञापन
IPS Anjum Ara
आईएएस युनूस ने कहा कि वह बेटी से समय-समय पर उससे मिलने भी आते रहेंगे। अंजुम आरा का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शहादत की खबर सुनीं, बेहद आहत हुईं। उन्होंने अपने पति से इस बारे में सलाह की और तब खुशदीप कौर को गोद लेने का फैसला किया। इस दंपत्ति का कहना है कि उनका परिवार भी हमारा परिवार है। देश के सक्षम लोगों को आगे आकर देश की सेवा करनी चाहिए। उनका कहना है कि जब-जब उन्हें मौका मिला, वह आगे आते रहे हैं।