फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची, भूख के मारे रोती बिलखती मिली

Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
international women's day, seven month girl child left in park by mother at panipat of haryana
कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची
वूमेन्स डे पर शर्मसार हुई ममता। कलयुगी मां 7 महीने की बच्ची को पार्क में छोड़ गई। भूख के मारे बुरी तरह से रोती बिलखती बच्ची को लोगों ने देखा तो आंसू आ गए।
international women's day, seven month girl child left in park by mother at panipat of haryana
कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची
प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की असलियत हरियाणा के पानीपत जिले में गांव सिवाह में देखने को मिली। जीटी रोड स्थित ताऊ देवीलाल कन्या महाविद्यालय के गेट के साथ पार्क में सात माह की बच्ची रोती-बिलखती मिली। बच्ची की किलकारियां सुनकर पहुंचे माली ने सेक्टर 29 चौकी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति बच्ची के बारे में नहीं बता सका।
international women's day, seven month girl child left in park by mother at panipat of haryana
कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची
पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता का पता लगाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन माता-पिता का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने लावारिस हालत में मिली बच्ची का उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
international women's day, seven month girl child left in park by mother at panipat of haryana
कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची
कॉलेज गेट के पास पार्क में छोटा कंबल बिछाकर बच्ची को लेटाया गया था। बच्ची के शरीर पर अच्छे कपड़े मिले हैं। बच्ची को यहां छोड़नेवाले ने उसके मुंह में दूध की निप्पल भी दी थी, ताकि बच्ची भूखी न रहे। पर दूध की बोतल जल्दी ही खाली हो गई। उसके बाद उसे भूख लगी तो वह रोने लगी। शाम को जब लोग पार्क में घूमने के लिए आए तो उन्होंने इस बच्ची को देखा और माली को खबर दी।
विज्ञापन
international women's day, seven month girl child left in park by mother at panipat of haryana
कलयुगी मां पार्क में छोड़ गई 7 महीने की बच्ची
ताऊ देवीलाल कन्या महाविद्यालय के गेट के पास पार्क में कंबल बिछाकर किसी ने करीब सात माह की बच्ची को वहां छोड़ा है। बच्ची के पास दूध से भरी निप्पल मिली है। बच्ची के शरीर पर अच्छे कपड़े पाए हैं। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है। बच्ची को लावारिस हालत में छोडऩे के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर 29 चौकी, पानीपत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed