{"_id":"58bbbcd14f1c1b5f01e7e397","slug":"bride-and-groom-beaten-in-mandap-by-first-wife-of-groom-at-ludhiana-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 7 फेरे लेने आए दूल्हा-दुल्हन पर टूट पड़ा कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: 7 फेरे लेने आए दूल्हा-दुल्हन पर टूट पड़ा कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये कारनामा रियल में हो गया। दूल्हा और दुल्हन की मंडप में ही पिटाई हो गई, वजह भी ऐसी कि यकीं नहीं कर पाएंगे आप।
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
घटना पंजाब के लुधियाना की है। बसंत रिजॉर्ट में एक शादी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। दुल्हन को मंडप में ही पीटा गया। दूल्हे को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। हो भी क्यों न, दूसरी शादी जो करने जा रहा था वो भी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना। बस फिर क्या था, पहली पत्नी शेरनी की तरह आई और दोनों की पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस दूल्हे को पकड़कर ले गई।
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
पंजाबी सिंगर विशाल कुमार सोनू दूसरी शादी करने जा रहा था कि फेरे होने से पहले पहली पत्नी रेखा परिवार के साथ आ धमकी। रेखा ने पहले नई दुल्हन व उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। रिजोर्ट के मुलाजिमों ने किसी तरह उन्हें रिजोर्ट के बाहर किया। फिर दोनों सड़क पर ही आपस में मारपीट करने लगे। यह मंजर देख लोगों की भीड़ गई और पास ही ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस में भिड़े पति-पत्नी को अलग करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
थाना सराभा नगर एसएचओ मोहन लाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और विशाल को हिरासत में ले लिया। दूल्हन और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। अगर विशाल का कसूर पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में रेखा के भाई पवन कुमार ने बताया कि वह कोट मंगल सिंह इलाके में रहते हैं। रेखा की शादी करीब 14 साल पहले विशाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
पवन कुमार ने बताया किशादी के एक साल बाद उनका बेटा हुआ। दोनों के बीच नहीं बनती थी और दोनों अलग रहने लगे। कुछ समय से रेखा मालेरकोटला में अलग मकान लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी। दोनों में तलाक की बात चल रही थी, लेकिन तलाक हुआ नहीं था। पवन के अनुसार दो दिन पहले किसी ने उन्हें शादी का कार्ड दिया। विशाल अपने से करीब 15 साल छोटी लड़की से शादी कर रहा था। रेखा विशाल को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी।