विदेश में जाते हैं और कार चलाने का मन करता है तो टेंशन न लें। सिर्फ 500 रुपये देकर इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं, जानिए कैसे बनेगा?
ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनता है और किस वाहन के लिए कौन से लाइसेंस की ज़रुरत होती है, ये बातें तो ज्यादातर लोग जानते हैं। पर क्या आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानते हैं, जिसे बनवाकर आप दुनिया के किसी भी देश में ड्राइविंग कर पाएंगे। सबसे खास बात ये है कि इस लाइसेंस के लिए आपको सिर्फ 500 रुपए फीस चुकानी होगी।
3 of 6
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका
- फोटो : Amar Ujala
इस लाइसेंस का फायदा उन लोगों को तो मिलेगा ही जो लोग नियमित तौर पर विदेश यात्रा को जाते हैं और उनका मन कार चलाने का कर जाता है, साथ ही इसका लाभ वो लोग भी उठा पाएंगे, जो कभी-कभार विदेश यात्रा पर निकलते हैं। इंडियन ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर इस लाइसेंस को अप्लाई करने से संबंधित सारी जानकारी मौजूद है।
ऐसे बनेगा इंटरनेशनल लाइसेंस
इस लाइसेंस को बनावाने का तरीका भी सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जैसा ही है। इसके लिए आपको स्थानीय आरटीओ में जाकर आवेदन करना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको फॉर्म 4A भरना होगा, जो कि ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। ये लाइसेंस ही है, लेकिन टेक्निकली इसे इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट कहा जाता है।
लाइसेंस के लिए ये दस्तावेज चाहिएं
वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस की एक अटैस्टेड कॉपी, एड्रेस प्रूफ की एक अटैस्टेड कॉपी, वैलिड पासपोर्ट की अटैस्टेड कॉपी, एयर टिकट की कॉपी, वैलिड वीजा की अटैस्टेड कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल फॉर्म 1-A, भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र (आधार कार्ड), जन्म प्रमाण पत्र की अटैस्टेड कॉपी