युवाओं ने खोला एक ऐसा मार्ट, जहां हर चीज बेहद सस्ती
एक गांव के युवाओं ने कारपोरेट सेक्टर को चुनौती देते
हुए एक ऐसा मार्ट खोल दिया है, जहां हर चीज बेहद सस्ती मिलती है। देखिए
तस्वीरें। रिपोर्ट: महेश कुमार
युवाओं ने खोला एक ऐसा मार्ट, जहां हर चीज बेहद सस्ती
गांव के युवाओं ने कारपोरेट सेक्टर को चुनौती देने की ठान ली है। उन्होंने एक ऐसा मॉल खोला है जहां प्रिंट रेट से काफी कम कीमत पर ब्रांडेड सामान बेचा जा रहा है। यह कारनाम कर दिखाया है पंजाब के गांव सींचेवाल के युवाओं ने। यहां खुला नानक हट मॉल समाज भलाई का बेहतरीन उदाहरण है। यह स्टोर दोनां क्षेत्र के 15 से 20 किलोमीटर के एरिया में बहुत नाम कमा
रहा है। गांव के 8-9 लोग एकओमकार समाज भलाई संस्था के नाम से सोसायटी गठित
करके इसे चला रहे हैं।
युवाओं ने खोला एक ऐसा मार्ट, जहां हर चीज बेहद सस्ती
देसी मॉल में सामान पर 5 से लेकर 20 प्रतिशत तक छूट मिलती है। यहां स्टोर के संचालन में खर्च होने वाली रकम को रखकर शेष सारी राशि गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जाती है। बाजार से कम मूल्य पर लोगों को सस्ती घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं। नानक हट मॉल ने बेहतरीन मॉडल पेश करते हुए कारपोरेट सेक्टर को दमदार चुनौती दी है। इस मॉल के खुलने से गांव के कुछ युवाओं को रोजगार मिला है।
युवाओं ने खोला एक ऐसा मार्ट, जहां हर चीज बेहद सस्ती
सोसायटी के सदस्य गुरविंदर सिंह ने बताया कि बिक्री से होने वाली आमदनी में से बिजली और पानी के अलावा अन्य खर्च निकालकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाता है। यहां डेढ़ से 2 लाख की ब्रिकी रोजाना होती है। विवाह-शादी के सीजन में तो हट की बिक्री काफी बढ़ जाती है। नानक हट का लेखा-जोखा रखने वाले पंडित अरुण कुमार ने बताया कि यहां 16 युवाओं को रोजगार दिया गया है। हर खरीद पर बिल दिया जाता है और सारा काम पारदर्शिता से किया जाता है।
युवाओं ने खोला एक ऐसा मार्ट, जहां हर चीज बेहद सस्ती
यहां आसपास के गांव वाले पहले शॉपिंग के लिए जालंधर या कपुरथला शहर जाते थे। जहां समय के साथ-साथ धन की बर्बादी भी होती थी लेकिन नानक हट मार्ट के खुल जाने के बाद आसपास के गांव वालों को काफी सुविधा मिल गई है। हालत यह है कि यहां दूर-दूर से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि समाज का भला ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इलाके के लोग ऐसे व्यापारिक अदारों की चेन बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पर विचार हो रहा है।