एक पुलिस वाली सलवार सूट पहनकर अखाड़े में उतरी और 'लेडी खली' बन गई। अब वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरेगी, जानिए कैसे पहुंची wwe तक?
बात हो रही है, wwe के लिए सिलेक्ट होकर इतिहास रचने वाली देश की पहली महिला पहलवान कविता दलाल की। कविता में पहलवानी को लेकर इतना जुनून था कि इसके लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी। द ग्रेट खली की चेली की रिंग में धुलाई करके चर्चा में आई कविता दलाल अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में 31 पहलवानों से भिड़ेंगी।
3 of 12
पहलवान कविता दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं। वे रिंग में इतनी मजबूत हैं कि उन्हें हार्ड केडी कहा जाता है। कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं।
4 of 12
पहलवान कविता दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
कविता ने पिछले महीने महीने दुबई में हुई महिला और ओपन डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भी अपना दम दिखाया था। इससे पहले वे कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) में बतौर रेसलर के रूप में धूम मचा चुकी हैं। कई विदेशी पहलवानों को धूल चटा चुकी हैं। कविता दलाल अपने भाई के कहने पर पहलवानी की दुनिया में आई।
5 of 12
पहलवान कविता दलाल
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि 13 जून 2016 को कविता दलाल जालंधर में अपने चार साल के बेटे के साथ खली का रेसलिंग शो देखने गई थी। इस शो में पहलवान बुलबुल ने लोगों को खुला चैलेंज दिया। इस चैलेंज को कविता दलाल ने स्वीकार किया और सलवार सूट में होने के बावजूद वे रिंग में उतर गई। उसके बाद ऐसा माहौल बना कि उन्होंने बुलबुल की धुलाई कर दी।