{"_id":"5926f4c84f1c1bd75b8b459f","slug":"indian-women-uzma-true-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुफिया एजेंसियों के पहरे में पाकिस्तान से भारत में ऐसे दाखिल हुईं उज्मा, पूरा सच रुला देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया एजेंसियों के पहरे में पाकिस्तान से भारत में ऐसे दाखिल हुईं उज्मा, पूरा सच रुला देगा
Fri, 26 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com-Presented by: सुभाष चंद्र
amarujala.com-Presented by: सुभाष चंद्र
Updated Fri, 26 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
uzma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और पाकिस्तान की सरहद पर खुफिया एजेंसियों के कड़े पहरे के बीच भारत की ये बेटी घर लौटी है, इसने जो कुछ सहन किया है उसका सच खौफनाक है।
2 of 14
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
उज्मा की जुबां खामोश थी, लेकिन आंखें दर्द बयां कर रही थी। अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत की जमीं पर कदम रखते हुए उज्मा ने जमीन को छूकर देश को नमन किया।
3 of 14
uzma
इसके बाद निगाह आसमान की ओर कर कुछ बुदबुदाया, शायद उसने ऊपर वाले का शुक्रिया किया होगा। उज्मा की पाकिस्तान से वतन वापसी के मौके पर पाक में उस पर हुए सितम की दास्तां सुनने के लिए देश का मीडिया मौजूद तो था, लेकिन उज्मा के आसपास सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि मीडिया के उस तक पहुंचने से पहले ही उज्मा को अटारी बॉर्डर से स्पेशल सिक्योरिटी में अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया। वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
uzma
उज्मा की वतन वापसी पाक स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों के प्रयास से संभव हो सकी है। वापसी से पहले पाक में उज्मा के बयान से बवाल मचा था। वहीं उज्मा के भारतीय राजदूत के पास पनाह लेने के बाद से ही उसके फरेबी शौहर ताहिर अली के खिलाफ पाक में ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर जंग छिड़ गई थी कि आखिर कसूरवार कौन है।
विज्ञापन
5 of 14
uzma
उज्मा के पाक से वापस आते ही सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां उसे अपने साथ दिल्ली ले गईं। भारत और पाक की जेलों में सजा काट चुके कैदियों की रिहाई के लिए आवाज उठाने वाले एडवोकेट अजय विरमानी ने बताया कि उज्मा विदेशी व पड़ोसी देश की नागरिक के नाते पाकिस्तान गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।