सबका साथ सबका विकास, ये नारा मोदी सरकार का है, लेकिन पंजाब के मंत्री इससे प्रभावित हैं, मंत्री जी के रसोइये ने 32 धन्नासेठों को ठेंगा दिखाते हुए 26 करोड़ की रेत खदान खरीद डाली है, देखिए
मंत्री के घर में पराठा सर्व करने वाला कुक आज 26 करोड़ रुपए की रेत खदान का मालिक बना है। राज्य की सबसे महंगी रेत और बजरी की खदान का मालिक मंत्री के ऑफिस के कर्मचारियों को परांठे खिलाने का काम करता है।
मंत्री जी का नाम है, राणा गुरजीत सिंह. पंजाब में पावर और सिंचाई के मंत्री हैं। यह शख्स पंजाब के बिजली और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह की शूगरज लिमिटेड के दफ्तर में मुलाजिमों को परांठे खिलाने वाला रसोईया अमित बहादुर है।
दरअसल, शुक्रवार को खदान की ई-नीलामी हुई, जिसमें बहादुर ने शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के सैदपुर खुर्द की खदान की 26.51 करोड़ रुपए में बोली लगा दी। इस बोली दौरान उसने 32 लोगों को पछाड़ा।
बहादुर पंजाब के बिजली और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह की राणा शुगर मिल्लज में रसोइए के तौर पर काम करता है। यही नहीं, कम से कम तीन अन्य मुलाजिमों ने 19 और 20 मई को रेत और बजरी की 89 खदानों की हुई ई-नीलामी में सफलता हासिल की।