इंडियन रेलवे अपने कर्मियों को लेकर संजीदा हो गई है, क्योंकि रेलवे ने अपने कर्मियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर दी है। इन्हें जानकर सभी खुशी के मारे उछल पड़ेंगे।
रेलवे अथॉरिटी ने इंप्लाइज चार्टर जारी कर दिया है। रेलवे हाईकमान ने इस रेलवे इंप्लाइज चार्टर को सभी रेल मंडलों के डीआरएम को भी भेज दिया है। अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार के अनुसार रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस इंप्लाइज चार्टर में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। उनके अनुसार कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं पर सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
उन्होंने बताया कि इंप्लाइज चार्टर इस तरह होगा। रेलवे कर्मियों की समस्या समाधान 30 दिन में होगा। डीआरएम कर्मचारियों से मिलेंगे अगर वे उपलब्ध नहीं रहे तो एडीआरएम मिलें। कॉम्पनशेट एप्वाइंटमेंट मंडल स्तर पर 90 दिन और मुख्यालय में 120 दिन में किया जाए। रिटायरमेंट के दिन सारे ड्यूज मिल जाएं। वीआर/डेथ/त्यागपत्र ड्यूज में अगर विवाद न हो तो 60 दिन में निपटान कर दिया जाएा। पैनल जारी होने के एक साल के भीतर प्रोमोशन हो जाए।
आवेदन मिलने के 15 कार्य दिवस में ट्रांसफर के लिए एनओसी जारी की जाए। कर्मियों को कॉल लेटर 30 दिन के भीतर भेजा जाए। लोन की अप्रूवल सात कार्य दिवस में कर दिया जाए। प्रॉविडेंट फंड निकलवाने के लिए सात कार्य दिवस में प्रशासनिक स्वीकृति मिले । पीएफ सैटलमैंट का आवेदन का निपटान उसी दिन कर दिया जाए। कर्मी द्वारा साल में एक बार अपना सर्विस रिकार्ड देख सके। साल में एक बार सीनियोरिटी लिस्ट जारी करना अनिवार्य होगा।
रेलवे हाईकमान ने इस इंप्लाइज चार्टर में कर्मचारियों के लिए कुछ आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान किया है। जहां 5 या इससे अधिक महिला कर्मी हैं, वहां मार्च 2018 तक लेडीज टॉयलेट और चेंजिंग रूम बन जाएं। साल में एक बार कार्यालय में पेंट करवाना जरूरी। कार्यालयों में फिल्टर वॉटर की सुविधा हो। पर्याप्त पंखों और डेजर्ट कूलर की व्यवस्था हो। जहां जरूरी हो, वहां कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा भी हो।