{"_id":"5cb9952bbdec221414549f4b","slug":"indian-railway-guidelines-and-new-mobile-app-for-ticket-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर करने वालों के लिए टिकट बुकिंग को लेकर तीन नई जानकारियां, जरूर पढ़ें काम आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए टिकट बुकिंग को लेकर तीन नई जानकारियां, जरूर पढ़ें काम आएंगी
Fri, 19 Apr 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए टिकट बुकिंग को लेकर बेहद अहम जानकारी, जरूर पढ़ लें बड़े काम आएगी। बहुत से लोग जानते नहीं हैं इसके बारे में।
फाइल फोटो
अब रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर्स पर अनारक्षित टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। इसके लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में यूटीएस एप डाउनलोड करना होगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर्स पर यूटीएस एप के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए बाकायदा इसकी डिटेल को चस्पा किया गया है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस एप की शुरुआत होने के बाद भी यात्री इसके प्रति जागरूक नहीं हैं।
फाइल फोटो
सेंटर फॉर रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) द्वारा तैयार अनारक्षित टिकटिंग एप (यूटीएस) के जरिये गैर उपनगरीय रूट का टिकट भी बुक कराया जा सकेगा। इस एप के जरिये पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल टिकट भी बुक किए जा सकते हैं। यूटीएस एप को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग माध्यम से जोड़ना है। मोबाइल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के क्रम में रेलवे द्वारा प्रत्येक आर-वॉलेट रिचार्ज पर 5 फीसदी बोनस भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
ऐसे करें एप डाउनलोड और रजिस्टर
प्ले स्टोर में एप्लिकेशन स्टोर में जाकर यूटीएस एप्लिकेशन डाउनलोड करें। इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। रजिस्टर होते ही रेलवे स्टेशनों के नाम और आर-वॉलेट मोबाइल फोन के स्क्रीन पर दिखेगा। वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद वॉलेट रिचार्ज करने का विकल्प मिलेगा। रिचार्ज करने के लिए आप पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्धारित माध्यम चुनने के बाद आप आर-वॉलेट को रिचार्ज कर सकते हैं। आर-वॉलेट में कम से कम आपको 100 रुपये रखना अनिवार्य है और अधिकतम दस हजार तक रख सकते हैं। इसे रिचार्ज करते ही आपको 5 फीसदी बोनस मिलेगा।

ऐसे बुक करें अनारक्षित टिकट
टिकट बुकिंग के दौरान मोबाइल फोन का इंटरनेट और जीपीएस दोनों ऑन रखना होगा। यूटीएस एप में लॉगिन करके शहर, रूट व जाने के स्थान का चुनाव करें और आर-वॉलेट से भुगतान कर दें। प्रोसेस पूरा होते ही आपको मोबाइल फोन पर ही टिकट मिल जाएगा। इस टिकट पर पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम चार लोगों की टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ट्रैक से करीब तीस से चालीस मीटर की दूरी पर रहना होगा, तभी टिकट की बुकिंग हो पाएगी। स्टेशन परिसर में घुसने के बाद टिकट बुक नहीं होगा। यात्रा वाले दिन ही टिकट की बुकिंग होगी। बुकिंग के बाद पेपरलेस टिकट को ‘शो टिकट’ पर क्लिक कर देखा जा सकता है। यह टिकट कैंसिल नहीं होगा।