{"_id":"5ae03e4d4f1c1b360b8b681a","slug":"indian-lady-converted-in-islam-and-got-married-to-pakistani-boy-indians-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB पर प्यार और महिला ने पाकिस्तान जा धर्म बदल कर ली शादी, अब देश का बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB पर प्यार और महिला ने पाकिस्तान जा धर्म बदल कर ली शादी, अब देश का बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला किरण बाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर प्यार हुआ और महिला ने पाकिस्तान जाकर धर्म बदलकर शादी कर ली। इस मामले के बाद भारत सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है।
भारतीय महिला किरण बाला
दरअसल, पाकिस्तान जाकर होशियारपुर की महिला के शादी प्रकरण के बाद पाक जाने वाली सिख संस्थाओं ने फैसला किया है कि जत्थे के साथ अकेली युवा महिला को लेकर नहीं जाएंगे और न ही उसे वीजा दिलाने की सिफारिश करेंगे। यह जानकारी विश्व भाई मरदाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसाइटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर ने दी। क्योंकि किरण बाला के प्रकरण ने जत्था लेकर जाने वाली संस्थाओं को शर्मसार कर दिया है।
भारतीय महिला किरण बाला
भुल्लर ने बताया कि विश्व भाई मरदाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसाइटी, खालड़ा मिशन कमेटी के बलविंदर सिंह, हरियाणा से सुखमणि सभा के गुरबच्चन सिंह, जम्मू-कश्मीर के शमशेर सिंह व दिल्ली के हरबंस सिंह ने फैसला लिया है कि जत्थे के साथ अकेली किसी युवती को पाक लेकर नहीं जाएंगे। महिला के साथ उसके परिवार का सदस्य साथ होना जरूरी है, तभी उसे जत्थे के साथ पाक तीर्थ स्थलों पर माथा टेकने के लिए लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला किरण बाला
2019 में पाक जाने वाले जत्थों पर रखी जाएगी निगरानी
भुल्लर ने कहा कि पाक एंबेसी के मुताबिक हिंदू जत्थे अलग और सिख जत्थे अलग पाक जाएंगे। वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव आ रहा है। इस पर पाक गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए 50 हजार सिख श्रद्धालुओं के जाने की बात चल रही है। ऐसे में काफी निगरानी रखनी होगी।

किरण का वीजा छह माह बढ़ाया
पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने किरण बाला का वीजा छह माह तक बढ़ा दिया है। होशियारपुर की किरण सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान आई थी और उसने लाहौर में पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर ली थी। किरण ने लाहौर हाईकोर्ट में पाकिस्तान की नागरिकता और अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए अर्जी दी है। लाहौर हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से महिला की अर्जी पर 30 दिन के भीतर फैसला करने को कहा था। साथ ही इस दौरान किरण का वीजा छह महीने के लिए बढ़ाए जाने की संभावना पर भी विचार करने के लिए कहा गया था।