फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी बस स्टैंड पर गाते थे गाना, अब बने इंडियन आइडल के 'हीरो', पढ़ें- जीत पर क्या बोले सनी

Mon, 24 Feb 2020 09:33 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani, Know the story of Sunny
सनी हिंदुस्तानी - फोटो : Indian Idol

इंडियन आइडल 11 का सफर खत्म हो चुका है। सनी हिंदुस्तानी के रूप में इंडियन आइडल को इस सीजन का अपना विजेता मिल गया है। सनी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं। सनी की कहानी हम सबको जज्बा देने वाली है। कुछ करने के लिए प्रेरित करती है। एक छोटे से मोहल्ले से मायानगरी तक का सफर इतना आसान नहीं था। 

Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani, Know the story of Sunny
सनी हिंदुस्तानी - फोटो : Indian Idol

आज सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल के विजेता हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गाने गाकर किया। उसे खुद अंदाजा नहीं था कि वह एक दिन हिंदुस्तान की आवाज बनकर देश में पंजाब और बठिंडा का नाम रोशन करेगा। सनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को देते हैं। 

Indian Idol

Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani, Know the story of Sunny
Indian Idol

मां और वोटरों को दिया जीत का श्रेय
खिताब जीतने के बाद सनी ने फोन पर कहा कि इस ट्राफी की हकदार मेरी मां और वोट देने वाले लोग हैं। मेरी मां ने आखिरी मौका न दिया होता तो आज मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani, Know the story of Sunny
Indian Idol

हौसला बढ़ाने के लिए बठिंडा से गए थे 25 से अधिक लोग
रविवार को जैसे ही शो का फाइनल शुरू हुआ तो शहर के लोगों ने सोशल मीडिया को सनी की फोटो से भर दिया। हर कोई अपने जानने वाले को सोशल मीडिया के जरिए सनी को वोट करने की अपील कर रहा था। सनी का हौसला बढ़ाने के लिए फाइनल शो से दो दिन पहले ही सनी की मां, बहन, मामा और राजिंदर मंगला बॉम्बे पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani, Know the story of Sunny
Indian Idol

मां को उम्मीद थी कि उनका लाल ही जीतेगा खिताब
सनी की मां ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि उनको पूरी उम्मीद थी कि उसका लाल ही शो के खिताब को जीतेगा। जैसे ही सनी के शो के खिताब को जीतने के बारे में स्टेज से एलान हुआ तो शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर सनी और उसके परिवार को बधाई देनी शुरू कर दी और शहर में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed