फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अग्निकांड: दादा बोले- सपना साकार करने भेजा था चंडीगढ़, अब कभी पाक्षी का मुंह नहीं देख पाएंगे

Sun, 23 Feb 2020 09:16 AM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, कोटकपूरा (पंजाब)
राजीव शर्मा, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Feb 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Kot Kapura's Pakshi Grover Died In Massive Fire Breaks Out At PG In Chandigarh

चंडीगढ़ में शनिवार बाद दोपहर एक पीजी में लगी भीषण आग की घटना में कोटकपूरा शहर के प्रमुख कारोबारी और सट्टा बाजार निवासी नवदीप ग्रोवर की बेटी पाक्षी ग्रोवर (18) की भी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी और पाक्षी के पिता नवदीप ग्रोवर अपने भाई व अन्य रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए। 

Kot Kapura's Pakshi Grover Died In Massive Fire Breaks Out At PG In Chandigarh

जानकारी के अनुसार पाक्षी ग्रोवर बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही। परिवार के अनुसार उसने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई कोटकपूरा के दशमेश पब्लिक स्कूल से की थी और 11वीं कक्षा में कॉमर्स विषय की पढ़ाई के लिए उसने कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया था। पाक्षी ने  सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ डीएवी स्कूल में टॉप किया था। 

Kot Kapura's Pakshi Grover Died In Massive Fire Breaks Out At PG In Chandigarh

पाक्षी ग्रोवर का इकलौता बड़ा भाई स्टडी बेस पर कनाडा गया हुआ है। वह भी अपने बड़े भाई की तरह कनाडा जाना चाहती थी और इसी मंशा से उसने चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में बीबीए में दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ के एक कैनेडियन संस्थान में कोचिंग भी कर रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kot Kapura's Pakshi Grover Died In Massive Fire Breaks Out At PG In Chandigarh

हादसे की सूचना मिलते ही पिता नवदीप ग्रोवर रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। जबकि माता बबली ग्रोवर, डेरा राधा स्वामी ब्यास में माथा टेकने गई हुई हैं। पाक्षी ग्रोवर के दादा प्रीतम लाल ने बताया कि हादसे के कारण उनके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने तो पाक्षी को उसके सपने साकार करने के लिए चंडीगढ़ भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा, जिससे परिवार के उम्मीदें ही चकनाचूर हो जाएंगी और वह कभी उसका मुंह नहीं देख पाएंगे। 

विज्ञापन
Kot Kapura's Pakshi Grover Died In Massive Fire Breaks Out At PG In Chandigarh

बता दें कि लैपटॉप को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से शनिवार शाम करीब चार बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-32डी के एक गर्ल्स पीजी में आग लग गई। अवैध रूप से संचालित इस पीजी में कुल 10 से 12 कमरे बने हुए हैं। आग एक कमरे में लगी और तेजी से फैल गई। धुएं से पीजी में मौजूद छात्राओं का दम घुटने लगा। हादसे के समय करीब 25 छात्राएं पीजी में मौजूद थीं। शोर मचते ही इनमें से 20 निकलने में कामयाब हो गईं, जबकि पांच छात्राएं धुएं और आग में फंस गईं। इनमें से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed