इराक में बंधक 139 भारतीय रिहा, वतन वापसी आज
इराक के कंस्ट्रक्शन कंपनी में बंधक बनाए गए पंजाबियों समेत 139 भारतीयों के परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखिए तस्वीरों में।
इराक में बंधक 139 भारतीय रिहा, वतन वापसी आज
इराक के कंस्ट्रक्शन कंपनी में बंधक बनाए गए पंजाबियों समेत 139 भारतीयों के परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल महीनों से इराक की बसरा सपोर्ट सिटी में स्थित अब्दुल्ला अल जमूरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में बंधक बनाए गए पंजाबियों समेत 139 भारतीयों को मुक्त करवा लिया गया है। देर रात इराक में एंबेसी अफसरों की निगरानी में कंपनी से निकाल कर उन्हें बसरा एयरपोर्ट भेज दिया गया।
इराक में बंधक 139 भारतीय रिहा, वतन वापसी आज
यहां से सभी को दुबई ले जाया जाएगा जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा। आज देर रात तक इन बंधकों के अपने-अपने घर पहुंचने की उम्मीद है। इराक से रिहा होने वाले इन बंधकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार व चेन्नई के लोग शामिल हैं। इराक में इंडियन एंबेसी और इमिग्रेशन अफसरों ने सभी बंधकों के जब्त किए गए पासपोर्ट भी कंपनी से वापस दिलवा दिए हैं।
इराक में बंधक 139 भारतीय रिहा, वतन वापसी आज
हालांकि कंपनी ने कुल बकाया वेतन का 30 फीसदी ही कैश ही बंधकों का दिया है। बाकी रकम से कंपनी बंधकों का उधार चुकाएगी। एंबेसी अफसरों से हुई बातचीत में यह तय हो गया है कि यहां सभी बंधकों का दुकानदारों के पास जितना भी उधार है, वह इराकी कंपनी ही चुकाएगी। अगर उधार रकम चुकाने के बाद वेतन बचता है तो कंपनी 10 अप्रैल तक बंधकों के बैंक अकाउंट में पैसा जमा करा देगी।
इराक में बंधक 139 भारतीय रिहा, वतन वापसी आज
सभी बंधकों की वापसी के टिकट का इंतजाम भारत सरकार की ओर से किया गया है। उधर, मुक्त होने पर सभी बंधक खासे उत्साहित हैं और घर लौटने को बेचैन हैं। इराक में करीब दस माह से बंधुआ मजदूरी कर रहे भारतीयों की आवाज सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने उठाई। इसका संज्ञान लेते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने विदेश मंत्रालय से जल्द इन बंधकों की रिहाई के लिए गुहार लगाई थी।