बार्डर को छूकर निकल गए राम रहीम देखिए तस्वीरें
जिस प्रदेश में राम रहीम की जान को सबसे ज्यादा खतरा है आज डेरा प्रमुख उसी प्रदेश के बॉर्डर को छूकर निकल गए, देखिए तस्वीरें।
बार्डर को छूकर निकल गए राम रहीम देखिए तस्वीरें
हम बात कर रहे हैं पंजाब की। जहां राम रहीम की विवादित फिल्म एमएसजी पर पहले से ही बैन है। वहीं पिछले दिनों गिरफ्तार आतंकी निटा ने पूछताछ में खुलासा किया कि राम रहीम आतंकियों की हिट लिस्ट में है।
बार्डर को छूकर निकल गए राम रहीम देखिए तस्वीरें
फिल्म एमएसजी की प्रमोशन के लिए विदेश दौरे से पूर्व अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम सोमवार को अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच अपने पूरे लाव लश्कर के साथ अंबाला शहर स्थित पासपोर्ट आफिस पहुंचे।
बार्डर को छूकर निकल गए राम रहीम देखिए तस्वीरें
डेरा प्रमुख के अंबाला पहुंचने की सूचना मिलते ही हजारों की तादाद में डेरा अनुयायी पासपोर्ट आफिस के बाहर जमा हो गए। डेरा मुखी के दर्शनों के लिए सड़क के दोनों ओर अनुयायी इकट्ठा हो गए थे। डेरा प्रमुख अपनी निजी सुरक्षा और जिला पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे।
बार्डर को छूकर निकल गए राम रहीम देखिए तस्वीरें
डेरा प्रमुख के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचते ही उनके काफिले की गाड़ियों को पूरी तरह से ढक दिया गया था जिसके बाद ही डेरा प्रमुख गाड़ियों से उतरकर पासपोर्ट आफिस पहुंचे और उनके गाड़ी में वापस बैठने के बाद ही गाड़ियों पर ढकी टैंट को उतारा गया।