{"_id":"5a8942724f1c1b410b8b9a4e","slug":"indian-fast-bowler-praveen-kumar-break-traffic-rules-by-driving-car-without-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने ताक पर रखे नियम, किया कुछ ऐसा देख चौंके लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने ताक पर रखे नियम, किया कुछ ऐसा देख चौंके लोग, तस्वीरें
Mon, 26 Feb 2018 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेटर प्रवीण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने नियमों को ताक पर रखकर कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वालों के होश उड़ गए। तस्वीरें देखेंगे तो मामला पता चल जाएगा।
2 of 7
क्रिकेटर प्रवीण कुमार
मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है। इंटरनेशनल क्रिकेटर भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते। शनिवार को बहादुरगढ़ पहुंचे प्रवीण कुमार ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। प्रवीण की गाड़ी पर आगे की नंबर प्लेट तो थी ही नहीं, पिछली नंबर प्लेट भी नियमों के मुताबिक नहीं थी। शीशों पर भी काली फिल्म चढ़ी हुई थी। गाड़ी बहादुरगढ़ आई और घंटों रुकने के बाद चली गई। मगर किसी पुलिस कर्मी की इस पर नजर नहीं पड़ी।
3 of 7
क्रिकेटर प्रवीण कुमार
भारतीय टीम के लिए छह टेस्ट मैच और 68 वनडे मैच खेलने वाले ऑल राउंडर प्रवीण कुमार शनिवार को बहादुरगढ़ में बेरी रोड स्थित माउंट व्यू स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे थे। प्रवीण ने बहादुरगढ़ में प्रतिभाओं को तो सम्मानित किया ही, मगर यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। इससे ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
क्रिकेटर प्रवीण कुमार
दरअसल, प्रवीण जिस फॉरच्यूनर गाड़ी में यूपी के मेरठ से बहादुरगढ़ आए थे, उस गाड़ी पर आगे की नंबर प्लेट ही नहीं थी। पीछे की नंबर प्लेट नियमों के मुताबिक नहीं लगी थी। सफेद रंग की गाड़ी के शीशों पर चढ़ी ब्लैक फिल्म भी यातायात नियमों को आंख दिखा रही थी। खास बात ये कि शहर के तमाम नाकों पर पुलिस तैनात रहती है। सेक्टर-9 से लेकर सेक्टर-6 की पुलिया के बीच के चौराहों पर तो पुलिस कर्मी चालान भी करती है।
विज्ञापन
5 of 7
क्रिकेटर प्रवीण कुमार
शनिवार को भी तमाम चौकों पर पुलिसकर्मी तैनात थे। यह फॉरच्यूनर गाड़ी उक्त चौकों से से आई और घंटों स्कूल में रुकने के बाद वापस चली गई। हैरानी की बात ये है कि किसी भी पुलिसकर्मी की नजर फॉरच्यूनर गाड़ी पर नहीं पड़ी। ये हालात तब हैं, जब शनिवार को ट्रैफिक पुलिस विशेष मुहिम चलाकर ओवर स्पीड के चालान कर रही थी। शहर के निवासी पुनीत ने कहा कि ठीक है आप क्रिकेटर हो, लेकिन नियमों का पालन तो करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।