{"_id":"5a54806d4f1c1baa268b87f4","slug":"indian-cricketer-kapil-dev-interview-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडिया के इस धाकड़ क्रिकेटर ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बताया किसके खिलाफ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया के इस धाकड़ क्रिकेटर ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बताया किसके खिलाफ हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक धाकड़ क्रिकेटर ने टीम इंडिया के कई अंदरूनी राज खोले। साथ ही बताया कि वे किस बात के खिलाफ हैं, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
कपिल देव
अपने समय के दिग्गज आलराउंडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि विश्व क्रिकेट के मौजूदा दौर में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धाक जमा रखी है। मौजूदा समय में गेंदबाजों की भूमिका में काफी बदलाव आया है। जबकि उनके दौर में गेंदबाज को सिर्फ गेंदबाजी के लिए टीम में रखा जाता था। खेल के तरीके और प्रारूपों में बदलाव की वजह से आज किसी भी टीम के लिए गेंदबाजों का रोल महज गेंदबाजी तक ही सीमित नहीं है।
कपिल देव
कपिल देव के अनुसार, यह सच है कि एक गेंदबाज मौका मिलने पर बल्लेबाज तो बन सकता है, लेकिन एक बल्लेबाज के लिए गेंदबाज बनना मुश्किल है। वे सोमवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के सिलसिले में प्रेस क्लब पहुंचे। इस दौरान कपिल देव ने कहा कि चंडीगढ़ उनका अपना शहर है। यहां आना मुझे हर बार एक अलग अहसास कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल देव
क्रिकेट एकेडमी खोलने इरादा नहीं
देश के दिग्गिज क्रिकेटरों की तरह क्रिकेट अकादमी खोलने के प्रश्न पर कपिल देव ने कहा कि बच्चों से पैसे लेकर क्रिकेट सिखाना उनके अपने सिद्धांत के खिलाफ है। वे इस बात के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जब हम चंडीगढ़ से निकले, तो कई तरह की सुविधाओं का अभाव था। हमारे बाद इस शहर ने कई खिलाड़ी देश को दिए।

kapil dev
टीम के गेंदबाजी कोच बनने पर बोले
कपिल देव ने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने के बारे में पूछने पर कहा कि ...अभी बिल्कुल नहीं। जो कर रहा हूं, उसी में खुश हूं। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि दुनिया उन्हें गेंदबाज के तौर पर याद रखे। उन्होंने पहला मैच भी बतौर गेंदबाज खेला था और आखिरी मैच भी गेंदबाज के तौर पर ही खेला। युवा अच्छा कर रहे है, जरूरत पड़ने पर मेरा अनुभव हमेशा उनके साथ है।