{"_id":"5a0935694f1c1bd1538bca42","slug":"indian-army-recruitment-rules-changed-open-army-recruitment-rally-on-10-jan-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में अब 6 नए नियमों के साथ होगी भर्ती, 10वीं पास हैं तो रजिस्ट्रेशन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में अब 6 नए नियमों के साथ होगी भर्ती, 10वीं पास हैं तो रजिस्ट्रेशन कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में शामिल होने का मौका है, 10वीं पास हैं तो रजिस्ट्रेशन करा लें। इस बार भर्ती 6 नए नियमों के साथ होगी, नहीं जानते तो यहां जान लीजिए।
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से खुली भर्ती होने जा रही है। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नाम रजिस्टर करवा लें। भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं।
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
इन दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। चारों प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर बनवाए गए हों। खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।