{"_id":"5a054c1f4f1c1bd0408b5b85","slug":"lpg-cylinder-expiry-date-lpg-cylinder-user-manual-lpg-cylinder-user-advisory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में जब भी सिलेंडर आए तो यह चीज जरूर चेक करें, वरना जान गंवा बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में जब भी सिलेंडर आए तो यह चीज जरूर चेक करें, वरना जान गंवा बैठेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर
बचाव ही उपाय है, वरना जान भी जा सकती है। जब भी घर में रसोई गैस सिलेंडर आए तो यह चीज जरूर चेक कर लें, वरना आपकी जान को खतरा हो सकता है।
Trending Videos
रसोई गैस सिलेंडर
जान लीजिए कि एक रसोई गैस सिलेंडर की जिंदगी अधिकतम 10 साल होती है। उसके बाद निष्प्रयोज्य हो जाता है और अवधि समाप्त होने पर गैस रिफलिंग के बाद यह कभी भी फट सकता है। ऐसे में आपके घर में आने वाले सिलेंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलेंडर आए तो एक्सपायरी डेट की जांच जरूर कर लें।
Free LPG
ऐसे करें जांच
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलेंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलेंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। आप एक्सपायरी वर्ष को समझ सकता है, लेकिन महीना समझने के लिए साथ लिखे ए, बी, सी और डी का गणित समझना जरूरी है।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलेंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलेंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। आप एक्सपायरी वर्ष को समझ सकता है, लेकिन महीना समझने के लिए साथ लिखे ए, बी, सी और डी का गणित समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : SELF
देखा होगा कि सिलेंडर में पट्टी पर ए-10, बी-12 या सी-15, डी-14 लिखा होता है। चारों एल्फाबेट में साल के 12 महीने ग्रुप में बंटे हुए हैं। ए का मतलब जनवरी से मार्च तक, बी का मतलब अप्रैल से जून तक, सी का मतलब जुलाई से सितंबर व डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक। ए, बी, सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है। अब अगर पट्टी पर डी-18 लिखा है तो सिलेंडर दिसंबर 2018 को एक्सपायर हो जाएगा।
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर
बता दें कि चूल्हे और गैस सिलेंडर में लगी सुरक्षा पाइप का अहम रोल होता है। सुरक्षा पाइप 1.5 मीटर से ज्यादा लंबी या इससे छोटी नहीं होनी चाहिए। 5 साल के बाद सुरक्षा पाइप को बदल देना चाहिए। कई लोग रबड़ वाली पाइप का प्रयोग करते हैं, जो घातक सिद्ध हो सकती है। सुरक्षा पाइप में 5 तरह की परतें होती हैं जो कि इसे सुरक्षित बनाती है। इसलिए इसे सुरक्षा पाइप कहते हैं। इसके साथ-साथ हमेशा चूल्हे को ऊपर रखे और गैस सिलेंडर नीचे रखा होना चाहिए।