भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जल्दी से ऑनलाइन आवेदन कीजिए और तैयारी में जुट जाइए।
2 of 4
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि भर्ती कार्यालय जालंधर छावनी की ओर से कराई जा रही है। होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के उम्मीदवारों के लिए फिरोजपुर में 18 अगस्त से 24 अगस्त तक भर्ती रैली होगी।
3 of 4
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
पंजीकरण उन्नीस जून से दो अगस्त तक खुली है। उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को भर्ती की जानकारी उसी की मेल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
4 of 4
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
पंजीकृत उम्मीदवार ही भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं। रैली के दौरान उम्मीदवार अपने साथ शिक्षा-जाति सर्टिफिकेट, निवास स्थान का प्रमाण पत्र के साथ बीस पासपोर्ट साइज फोटो और सिख उम्मीदवार पगड़ी और बिना पगड़ी के फोटो साथ लेकर पहुंचे।