फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा है पॉलिथीन का इस्तेमाल, जानिए क्या हैं ये और इससे होने वाले नुकसान

Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
use of polythene may be dangerous for life, may cause cancer
पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
पॉलिथीन हर घर का हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है और इससे होने वाले नुकसार भी खतरनाक हैं।
use of polythene may be dangerous for life, may cause cancer
डेमो इमेज
पॉलिएथिलीन या पॉलिथीन सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला प्लास्टिक है। स्वच्छता की रैंकिंग में पिछड़ने पर फजीहत झेल रहे चंडीगढ़ की सुंदरता पर पॉलिथीन का बढ़ता इस्तेमाल किसी धब्बे से कम नहीं है। पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। डेढ़ साल पहले चंडीगढ़ को पॉलिथीन फ्री सिटी घोषित किया गया था। एनजीटी के आदेशों को भी प्रशासन सख्ती से लागू नहीं करा पाया।
use of polythene may be dangerous for life, may cause cancer
polythene
इसी का नतीजा है कि बाजारों और मंडियों में सरेआम लोग पॉलिथीन के बैग लटकाते खरीददारी करते नजर आते हैं। न तो प्रशासन जागरूकता अभियान चला पाया, न इस पर रोक लगवा पाया। अफसरों का ध्यान सिर्फ चालान काटने पर ही रहा, वह भी यदा कदा। बुधवार को अमर उजाला टीम ने शहर के अलग अलग सेक्टर और मंडियों का जायजा लिया। हर जगह पॉलिथीन का खूब इस्तेमाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
use of polythene may be dangerous for life, may cause cancer
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग सकी - फोटो : अमर उजाला
मात्र 10 किलोमीटर के दायरे में फैले चंडीगढ़ जैसे शहर में प्रशासन पॉलिथीन व प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जबकि चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में  पॉलिथीन व प्लास्टिक पर बैन को स्थानीय सरकार सख्ती से लागू कर रही है। हिमाचल प्रदेश में जब पॉलिथीन पर पूर्ण पाबंदी लग सकती है तो छोटे से दायरे में फैले चंडीगढ़ में क्यों नहीं।
विज्ञापन
use of polythene may be dangerous for life, may cause cancer
polythene bags seized - फोटो : अमर उजाला
एनजीटी ने दिसंबर 2015 में चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी कर सिटी ब्यूटीफुल में पॉलिथीन व प्लास्टिक पर बैन लगाने को कहा था। एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन ने सूचना जारी कर पॉलिथीन व प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 500 से 5 हजार रुपये का चालान का प्रावधान तैयार किया था, लेकिन कुछ दिन चालान होते हैं और फिर मुहिम ठंडी पड़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed