12वीं पास हैं और एयरफोर्स ज्वॉइन करना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। डोक्यूमेंट्स तैयार कर लिजिए और इस जगह पर पहुंच जाइए।
इंडियन एयरफोर्स में एयरमैन की भर्ती के लिए अमृतसर के राजासांसी में रैली 5 से 9 मई तक होगी। इसमें जिले के युवा भी भाग ले सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने बताया कि एयरमैन की भर्ती गैर तकनीकी वर्ग में की जाएगी।
इस रैली में 7 जुलाई 1997 से 20 दिसंबर 2000 के बीच जन्म लेने वाले युवा भाग ले सकते हैं। वे किसी भी विषय में 50 फीसदी अंकों से बारहवीं पास हों और उनके अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होने चाहिए, वे इस रैली में शामिल हो सकते हैं।
उम्मीदवार का कद 152.2 सेंटीमीटर से कम नहीं होना चाहिए। हर उम्मीदवार को लिखित से पहले शारीरिक टेस्ट पास करना जरूरी है। 1.6 किलोमीटर दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने वाला युवक ही शारीरिक टेस्ट में शामिल हो पाएगा।
इसमें 8 चिनअप, 20 पुषअप (पलैंक), 20 बैंट नी शिटअप शामिल हैं। जो उम्मीदवार शारीरिक टेस्ट पास कर लेंगे, उसका लिखित टेस्ट होगा। एनसीसी पास उम्मीदवारों को विशेष तरजीह दी जाएगी। उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट 5 मई को होगा।