Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP mega rally in Moga Punjab

मोगा में आप की मैगा रैली: सीएम मान के साथ मंच पर दिखेंगे 71 घोषित उम्मीदवार, चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

Mon, 23 Nov 2026 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

मोगा को इस रैली के लिए चुनने के पीछे भी खास राजनीतिक महत्व है। मालवा के बीच स्थित मोगा पंजाब की बड़ी राजनीतिक रैलियों का पुराना केंद्र रहा है। यहां से लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और बरनाला जैसे जिलों का संपर्क है।

विज्ञापन
AAP mega rally in Moga Punjab
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अब सबकी निगाहें 26 नवंबर पर टिक गई हैं। आम आदमी पार्टी अपने 14वें स्थापना दिवस पर मोगा में मैगा रैली करने जा रही है। इस रैली की सबसे खास बात यह होगी कि पार्टी के अब तक घोषित सभी 71 उम्मीदवार एक ही मंच पर नजर आएंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी इस बड़े आयोजन के जरिए पूरे पंजाब को अपना चुनावी संदेश देने की तैयारी में है। पंजाब की राजनीति में यह पहला बड़ा मौका होगा, जब आप के घोषित 71 उम्मीदवार राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ एक मंच साझा करेंगे। इसके अलावा सभी हल्का इंचार्ज की भी भागीदारी दिखाई देगी। पार्टी के लिए यह आयोजन सिर्फ एक जनसभा नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने का बड़ा अवसर है। जहां से पूरे पंजाब में सियासी ताकत का संदेश दिया जा सके। 
विज्ञापन


मोगा को इस रैली के लिए चुनने के पीछे भी खास राजनीतिक महत्व है। मालवा के बीच स्थित मोगा पंजाब की बड़ी राजनीतिक रैलियों का पुराना केंद्र रहा है। यहां से लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और बरनाला जैसे जिलों का संपर्क है। जालंधर के रास्ते दोआबा तक भी इसकी पहुंच है। ऐसे में मोगा की धरती से उठने वाला राजनीतिक संदेश मालवा के साथ दोआबा और माझा तक पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 मालवा, 23 दोआबा और 25 माझा में आती हैं। आम आदमी पार्टी ने अब तक 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मोगा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। इससे साफ है कि पार्टी चुनाव से पहले उम्मीदवारों की घोषणा और संगठन की तैयारियों को एक साथ आगे बढ़ा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बनी सरकार अब अपने करीब पांच साल के कामकाज के साथ जनता के सामने जाने की तैयारी कर रही है। मोगा की रैली में इसी कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, 10 लाख तक फ्री इलाज, विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल और रोजगार से जुड़े फैसलों को अपनी प्रमुख पहलों में रखा है। 26 नवंबर को पार्टी नेतृत्व इन योजनाओं और सरकार की ओर से किए गए कामों का ब्यौरा जनता के सामने रखेगा। इसके साथ ही पंजाब के अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमैप भी सामने आने की उम्मीद है।

रैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का एक मंच पर आना भी महत्वपूर्ण होगा। भगवंत मान पंजाब सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि केजरीवाल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की चुनावी रणनीति से जुड़े हैं। दोनों नेताओं के संबोधन में सरकार के कामकाज के साथ पंजाब के भविष्य, किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जोर रहने की संभावना है। इस रैली का एक बड़ा मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करना भी होगा। 
 
Trending Videos

पंजाब के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं और घोषित उम्मीदवारों के साथ एक मंच पर जुड़ने का अवसर मिलेगा। पार्टी नेतृत्व उन्हें अगले चुनाव की तैयारियों और जनता तक सरकार के कामकाज की जानकारी पहुंचाने को लेकर संदेश देगा।

पंजाब के मौजूदा माहौल से देखें तो 71 उम्मीदवारों और हल्का इंचार्ज को एक मंच पर लाने का फैसला भी बड़ा महत्व रखता है। पार्टी ने करीब 61 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब मोगा की रैली के जरिए इन उम्मीदवारों की सामूहिक मौजूदगी और संगठनात्मक तैयारियों को सामने रखा जाएगा। यह कार्यक्रम पंजाब के तीनों क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर बन सकता है।

 26 नवंबर को मोगा में होने वाली रैली के जरिए आप एक तरफ भगवंत मान सरकार के कामकाज का हिसाब जनता के सामने रखेगी, तो दूसरी तरफ अगले पांच वर्षों की योजनाओं पर चर्चा करेगी। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों की भागीदारी से पार्टी की चुनावी तैयारियों की तस्वीर भी सामने आएगी।
 
पंजाब की सियासत में अब 26 नवंबर की तारीख अहम हो गई है। मोगा में केजरीवाल और भगवंत मान के साथ सभी 71 उम्मीदवारों और हल्का इंचार्ज की मौजूदगी, सरकार का रिपोर्ट कार्ड और अगले पांच वर्षों का रोडमैप इस रैली के मुख्य आकर्षण होंगे। 2027 में दोबारा जनादेश हासिल करने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के लिए मोगा की यह रैली एक बड़ा राजनीतिक पड़ाव होगी। अब देखना होगा कि इस मंच से दिया गया संदेश मालवा, दोआबा और माझा की राजनीति में किस तरह की आम आदमी पार्टी के लिए लहर को बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed