101 साल की उम्र हो गई और रीढ़ की हड्डी भी टेढ़ी है, पर हिम्मत नहीं छोड़ी। ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया कि उसेन बोल्ट की सांसें भी थम गई होंगी एक बार तो।
हम बात कर रहे हैं, सोमवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुए विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड की। इसे बनाने वाली हैं चंडीगढ़ की 101 वर्षीय रनर मान कौर। उन्होंने इस रेस में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे दुनिया को संदेश दिया है कि उम्र तो महज एक नम्बर है। हौसलों की उड़ान के आगे उम्र की दीवार भी छोटी पड़ जाती है।
3 of 8
एथलीट मान कौर
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मान कौर को 'मिरेकल ऑफ चंडीगढ़' नाम दिया गया है। मान कौर ने एक मिनट 14 सेकेंड में ना सिर्फ दौड़ पूरी की, बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता। उनके इस कारनामे को देखकर सभी हैरान है। उन्होंने उसैन बोल्ट के 2009 में बनाए गए 100 मीटर के विश्व रिकार्ड से 64.42 सेकेंड का अधिक समय लिया, वरना उसेन बोल्ट भी पीछे रह जाते।
4 of 8
एथलीट मान कौर
- फोटो : फाइल फोटो
न्यूजीलैंड में जीता गया गोल्ड मेडल मान कौर के करियर का 17वां गोल्ड मेडल है। बता दें कि 100 मीटर की प्रतिस्पर्धा में मान कौर अपनी कैटेगरी में अकेली ही धावक थीं। मेडल जीतने के बाद मान कौर ने कहा कि मैंने इस रेस का आनंद लिया और मैं बेहद खुश हूं। मैं अभी रुकने वाली नहीं हूं, दौड़ना जारी रखूंगी। मरते दम तक दौड़ती रहूंगी।
5 of 8
एथलीट मान कौर
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले कनाडा में वैंकूवर में हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मान कौर ने 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, भाला फेंक, गोला फेंक में हिस्सा लेते हुए चार गोल्ड मेडल जीते थे। मेडल जीतने की सूचना के बाद चंडीगढ़ स्थित उनके घर में खुशी का माहौल है। मान कौर 1 मार्च को 101 वर्ष की हो गई थी। उम्र के इस दहलीज पर आकर उनके जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।