{"_id":"5936f5074f1c1b831c9c8ce4","slug":"indian-air-force-upgraded-aircraft-and-missiles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें, अब नहीं बचेंगे दुश्मन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें, अब नहीं बचेंगे दुश्मन!
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वायुसेना के एयरक्राफ्ट और सेना की मिसाइलों का निशाना ज्यादा सटीक रहेगा। मिसाइल और एयरक्राफ्ट्स की पाथ सेंसर तकनीक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने अपग्रेड किया है।
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें
पाथ सेंसर के लिए पहले इनमें मैकेनिकल जायरो (दिक् सूचक) का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब डीआरडीओ ने इस काम के लिए फाइबर ऑप्टिक जायरो टेक्नीक ईजाद की है। मिसाइल ‘आकाश’ के लिए डीआरडीओ ने इस नई तकनीक को डिलीवर कर दिया है।
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें
पहले ‘आकाश’ में इंस्टाल होगी टेक्निक
प्रदीप ने बताया कि फाइबर ऑप्टिक जायरो टेक्निक धीरे-धीरे सभी मिसाइलों व एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल होगी। फिलहाल डीआरडीओ ने इस तकनीक को सेना व वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल ‘आकाश’ के लिए डिलीवर कर दिया है। इस तकनीक को आकाश मिसाइल में इंस्टॉल किया जा रहा है।
प्रदीप ने बताया कि फाइबर ऑप्टिक जायरो टेक्निक धीरे-धीरे सभी मिसाइलों व एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल होगी। फिलहाल डीआरडीओ ने इस तकनीक को सेना व वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल ‘आकाश’ के लिए डिलीवर कर दिया है। इस तकनीक को आकाश मिसाइल में इंस्टॉल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें
मिसाइल को टारगेट सेे भटकने नहीं देगी तकनीक
जायरो व एसलरोमीटर ये दो तरह के सेंसर मौजूद हैं, जो मिसाइलों व एयरक्राफ्ट्स के पाथ सेंसर के लिए इस्तेमाल होते हैं। चंडीगढ़ आए डीआरडीओ के सीनियर साइंटिस्ट प्रदीप कुमार ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बताया कि यह सेंसर मिसाइलों और एयरक्राफ्ट के इंटरनल नेविगेशन को कंट्रोल करता है।
जायरो व एसलरोमीटर ये दो तरह के सेंसर मौजूद हैं, जो मिसाइलों व एयरक्राफ्ट्स के पाथ सेंसर के लिए इस्तेमाल होते हैं। चंडीगढ़ आए डीआरडीओ के सीनियर साइंटिस्ट प्रदीप कुमार ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बताया कि यह सेंसर मिसाइलों और एयरक्राफ्ट के इंटरनल नेविगेशन को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
सेना ने अपग्रेड किए एयरक्राफ्ट और मिसाइलें
- फोटो : अमर उजाला
उनके अनुसार अभी तक इस काम के लिए मैकेनिकल जायरो इस्तेमाल होता था, लेकिन पहली बार डीआरडीओ ने इसे अपग्रेड कर जायरो की फाइबर ऑप्टिक टेक्निक ईजाद की है। ये तकनीक मिसाइल को अपने टारगेट से भटकने नहीं देगी। उसके पाथ को पूरी तरह से कंट्रोल करके रखेगी।