फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया, बोले- हर समय ऑपरेशन के लिए तैयार रहें जवान

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Chief BS Dhanoa Flies MiG21, Be ready for big operations
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
एलओसी पर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने एयरफोर्स जवानो को हर समय ऑपरेशन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है।
Indian Air Force Chief BS Dhanoa Flies MiG21, Be ready for big operations
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
पंजाब में बठिंडा के भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिग-21 से उड़ान भरी। उनके साथ चार और विमान भी थे। उन्होंने काफी देर तक आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। हवाई दौरे के बाद उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत सभी एयरफोर्स स्टेशनों को पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Indian Air Force Chief BS Dhanoa Flies MiG21, Be ready for big operations
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बीएस धनोआ ने वेस्टर्न एयर कमांड को अलर्ट करने के साथ-साथ बठिंडा स्थित भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा और परिचालन की समीक्षा भी की। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत चंडीगढ़, अंबाला, सिरसा, बठिंडा, अमृतसर, अवंतीपुर, हलवारा, हिंडन, लेह, पालम, पठानकोट, पठानकोट, सरसावा, सियाचिन, उधमपुर व श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force Chief BS Dhanoa Flies MiG21, Be ready for big operations
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बीते दिनों पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाक भारत को ऐसा सबक सिखाएगा कि पुश्तें याद रखेंगी। उसके जवाब में बीएस धनोआ ने भी वेस्टर्न एयर कमांड के सभी वायुसेना स्टेशनों के एयरबेस को अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आला अफसरों को कहा कि वे अपने एयरफोर्स स्टेशनों को अचानक बनने वाली विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Indian Air Force Chief BS Dhanoa Flies MiG21, Be ready for big operations
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बता दें कि शुक्रवार को बठिंडा पहुंचे वायुसेना प्रमुख तीन दिन तक यहां रहे। इससे पहले भी उन्होंने एक निजी खत लिखकर पूरी एयरफोर्स को अलर्ट और तैयार रहने के निर्देश जारी किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed