{"_id":"592d09954f1c1bc80e8b4568","slug":"indian-air-force-chief-bs-dhanoa-flies-mig21-be-ready-for-big-operations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया, बोले- हर समय ऑपरेशन के लिए तैयार रहें जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया, बोले- हर समय ऑपरेशन के लिए तैयार रहें जवान
Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एलओसी पर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने एयरफोर्स जवानो को हर समय ऑपरेशन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है।
2 of 5
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
पंजाब में बठिंडा के भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिग-21 से उड़ान भरी। उनके साथ चार और विमान भी थे। उन्होंने काफी देर तक आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। हवाई दौरे के बाद उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत सभी एयरफोर्स स्टेशनों को पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
3 of 5
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बीएस धनोआ ने वेस्टर्न एयर कमांड को अलर्ट करने के साथ-साथ बठिंडा स्थित भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा और परिचालन की समीक्षा भी की। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत चंडीगढ़, अंबाला, सिरसा, बठिंडा, अमृतसर, अवंतीपुर, हलवारा, हिंडन, लेह, पालम, पठानकोट, पठानकोट, सरसावा, सियाचिन, उधमपुर व श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बीते दिनों पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाक भारत को ऐसा सबक सिखाएगा कि पुश्तें याद रखेंगी। उसके जवाब में बीएस धनोआ ने भी वेस्टर्न एयर कमांड के सभी वायुसेना स्टेशनों के एयरबेस को अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आला अफसरों को कहा कि वे अपने एयरफोर्स स्टेशनों को अचानक बनने वाली विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
5 of 5
एयर चीफ धनोआ ने मिग21 उड़ाया
बता दें कि शुक्रवार को बठिंडा पहुंचे वायुसेना प्रमुख तीन दिन तक यहां रहे। इससे पहले भी उन्होंने एक निजी खत लिखकर पूरी एयरफोर्स को अलर्ट और तैयार रहने के निर्देश जारी किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।