फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखते ही देखते 23 फुट गहरे पानी में उतर गई बस और तैरने लगी, आखिर कैसे?

Wed, 14 Dec 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिके पत्तन (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिके पत्तन (फिरोजपुर) Updated Wed, 14 Dec 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
india's first water bus at harike pattan punjab
दरिया में जल बस में सवार उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
आज से पहले देश में कभी ऐसा नहीं हुआ, कि कोई बस सड़क पर चलते-चलते अचानक 23 फुट गहरे पानी में उतर आए। देखिए 
india's first water bus at harike pattan punjab
देश की पहली 'पानी वाली बस'
दरअसल यह चमत्कार हुआ है पंजाब में, यहां सड़क के साथ पानी पर दौड़ने वाली देश की पहली बससेवा सोमवार को से शुरू हो गई है। यह देश की पहली पानी में चलने वाली बस है।
india's first water bus at harike pattan punjab
जल बस का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का वाटर बस चलाने का सपना सोमवार को साकार हो गया। हरिके पत्तन दरिया में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार को सुखबीर बादल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india's first water bus at harike pattan punjab
Water Bus
एक वाटर बस पर 6 करोड़ रुपये की लागत है। वाटर बस पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बस में 32 सैलानी, चालक व एक कमांडर के बैठने की व्यवस्था होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जीवन-रक्षक वस्तुओं का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
india's first water bus at harike pattan punjab
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर बस को आखिर पर्यटन विभाग ने साकार कर दिया है। विभाग ने सोमवार से हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी, इससे पहले पर्यटन विभाग ने शनिवार को वाटर बस का ट्रायल करना था, लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed