फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, कैसे खपा दिए 70 लाख के 1000/500 के नोट, पंडित भी हैरान

Wed, 14 Dec 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 14 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
A committee donate 70 Lakh old currency to two thousand pandits in bhiwani
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
नोटबंदी के बाद से पुराने 1000 और 500 के नोट किस-किस तरह और कहां-कहां खपाए जा रहे हैं। 70 लाख के नोट ऐसे ही खपा दिए, पंडित भी हैरान हैं। 
A committee donate 70 Lakh old currency to two thousand pandits in bhiwani
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
मामला, भिवानी में सामने आया। जहां नौ दिवसीय लक्षचंडी महायज्ञ के समापन के बाद दक्षिणा के तौर पर पंडितों को करीब 70 लाख रुपये के 1000 व 500 के नोट बांद दिए। पुराने नोट पाकर 80 फीसदी पंडित तो चुपचाप चले गए, जबकि कुछ पंडितों ने हंगामा कर दिया। कई पंडितों ने पुराने नोट लेने से साफ इनकार कर दिया। 
A committee donate 70 Lakh old currency to two thousand pandits in bhiwani
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए हरियाणा व अन्य प्रांतों से करीब दो हजार पंडित बुलाए गए थे। दुर्गा सप्तशती पाठ के समापन पर आयोजित लक्षचंडी महायज्ञ में प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह सहित कई दिग्गज पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A committee donate 70 Lakh old currency to two thousand pandits in bhiwani
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
महायज्ञ के बाद संत सम्मेलन हुआ। शाम को सम्मेलन की समाप्ति के बाद आयोजकों की ओर से बाहर से बुलाए गए पंडितों को दक्षिणा दी गई। दक्षिणा (3500 रुपये) के तौर पर प्रत्येक पंडितों को हजार और पांच सौ के नोट दिए तो वे नाराज हो गए। 
विज्ञापन
A committee donate 70 Lakh old currency to two thousand pandits in bhiwani
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
पंडितों ने यह कहते हुए एतराज जताया कि पांच सौ व हजार के नोट कहीं स्वीकार नहीं किए जा रहे तो वे अपने गंतव्यों तक पहुंचेंगे कैसे। जब आयोजकों ने नोट नहीं बदले तो पंडित हंगामे पर उतारू हो गए। इस पर उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed