आज चंडीगढ़ के ताज में पांचवां नगीना जड़ा जाएगा और यह नगीना होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का। जानिए 2016 में क्या-क्या हुआ।
2 of 7
first international flight from Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
साल 2016 अभी तक चंडीगढ़ को चार ऐसी सौगातें दे चुका है, जिनकी वजह से शहर ने विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी से ही इस सफर की शुरुआत हुई।
3 of 7
PM Modi and Hollande at Rock Garden Chandigarh.
- फोटो : File Photo
24 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ दौरे पर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत को खुद चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ की धरती से पूरे विश्व में दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का संदेश गया। स्मार्ट सिटी में सहयोग से लेकर हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट जैसे कई बड़े करार हुए।
4 of 7
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेक्टिव सेशन
- फोटो : File Photo
24 मई को दिल्ली से चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी में शामिल होने की खुशखबरी आई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का गठन होने के बाद बजट मिलते ही काम शुरू होने वाला है।
5 of 7
योग दिवस पर पीएम मोदी ने किए आसन
- फोटो : File Photo
सबसे बड़ा आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का था। 21 जून को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 हजार 500 लोगों ने योग कर नया रिकॉर्ड कायम किया। योग गुरु रामदेव से लेकर आर्ट ऑफ लीविंग के श्री श्री रविशंकर ने भी योग दिवस से पहले शहर में शिरकत की।