विधानसभा के आखिरी सत्र केआखिरी दिन विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। नारेबाजी के बीच कांग्रेसी करीब एक घंटे तक स्पीकर पर कागज और किताबें फेंकते रहे। तरलोचन सूंड ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया की तरफ जूता फेंक दिया।
2 of 8
Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की मांग को लेकर कांग्रेसी सोमवार शाम से ही विधानसभा के अंदर धरना दे रहे थे। सुबह अकालियों और सीएम प्रकाश सिंह बादल के आते ही उन्होंने नारेबाजी शुर कर दी। सत्र शुरू होने पर स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने उन्हें अपनी सीटों पर जाने को कहा।
3 of 8
पंजाब विधानसभा सेशन
- फोटो : फाइल फोटो
स्पीकर ने कहा कि उन्हें कई बिल पास करवाने हैं, सदन की कार्यवाही चलने दें। कांग्रेसियों ने नारेबाजी बंद नहीं की तो 10.05 पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 10.20 पर कार्यवाही शुरू हुई तो सुनील जाखड़ ने स्पीकर से कहा कि उन्हें दोनों पक्षों के नेताओं को बिठा कर मसले का हल निकालना चाहिए था, लेकिन वह डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से कुछ और ही निर्देश लेकर आए हैं।
4 of 8
Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
स्पीकर ने इसे चेयर का अपमान बताया। जाखड़ ने कहा कि पहले अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की बात मानी, फिर वोटिंग करा दी। धरने केदौरान पानी-बिजली तक नहीं था। स्पीकर ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने बिजली और एसी का इंतजाम करवाया। इसी बीच जाखड़ अक्रामक हो गए और स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाने लगे।
5 of 8
पंजाब विधानसभा सेशन
- फोटो : File Photo
सारे कांग्रेस वेल में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने हंगामे के चलते प्रश्नकाल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सस्पेंड करने का एलान किया। तभी कांग्रेसियों ने पेपर मिसाइल और किताबें स्पीकर की तरफ फेंकनी शुरू कर दीं। सुरक्षाकर्मियों ने स्पीकर और विधानसभा सचिव का घेरा बना लिया और कांग्रेसियों के हमलों को हाथों से बेअसर किया।