फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी घर में खाने के लाले थे, आज प्राइवेट जेट के मालिक हैं, अब बड़ा अवार्ड मिला

Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
iifa 2017, best debut actor award to diljit dosanjh for udta punjab
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
कभी घर में खाने के लिए दो रोटी नहीं होती थी, आज इतना बड़ा सुपरस्टार बन गया कि प्राइवेट जेट खरीद लिया और अब अवार्ड भी मिला है, जानिए कौन है?
iifa 2017, best debut actor award to diljit dosanjh for udta punjab
दोसांझ
हम बात कर रहे हैं, IIFA 2017 में बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले दिलजीत दोसांझ की। दिलजीत फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आइफा अवार्ड्स चल रहे हैं। दिलजीत ऐसे पहले पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
iifa 2017, best debut actor award to diljit dosanjh for udta punjab
सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्‍म जगत की जानी मानी हस्‍ती हैं। दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था।  दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
iifa 2017, best debut actor award to diljit dosanjh for udta punjab
दिलजीत दो सांझ - फोटो : amar ujala
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्‍य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्‍यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्‍होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्‍द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।
विज्ञापन
iifa 2017, best debut actor award to diljit dosanjh for udta punjab
मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने आठवीं कक्षा से पगड़ी बांधना शुरू किया था। दलजीत बताते हैं कि उस समय स्‍कूल में उन छात्रों के लिए पगड़ी बांधना जरूरी था, जिसने नाम के पीछे सिंह लगता था। अब दिलजीत अपनी हर फिल्म में पगड़ी में में ही नजर आते हैं। वे खुद कहते हैं कि मुझे पग की ही वजह से फिल्में मिली हैं और इसके बिना मैं कोई मूवी नहीं करुंगा। इस वजह से मैंने कई मूवी रिजेक्ट भी की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed