यदि आप भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो अच्छी तरह से तैयारी कर लें, क्योंकि अब एक और नियम में बदलाव होने जा रहा है।
2 of 8
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
नए नियम के मुताबिक, अब सेना में फर्जी दस्तावेजों केसहारे नियुक्ति नहीं हो सकेगी। सेना में भर्ती पाने वाले शातिर युवकों पर अब ज्वाइनिंग से पहले ही शिकंजा कसा जाएगा। सेना पहले दस्तावेजों की खुद जांच कराएगी, उनके सही मिलने पर ही नियु्क्ति पत्र जारी करेगी।
उल्लेखनीय है देश भर में ऐसे कई मामले सामने आए, जब युवकों ने सेना की खुली भर्ती में शामिल होने केलिए दलालों से विभिन्न तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए थे। इनमें मुख्यत: आवेदक का डोमिसाइल (शहर व घर के पते की तहसील से तस्दीक), शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट व स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट आदि शामिल थे।
4 of 8
Army recruitment
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक होता यह था कि सेना की खुली भर्ती में अपने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद आवेदक दौड़, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास कर लेते थे। इसके बाद उनको ज्वाइनिंग लेटर देकर विभिन्न यूनिटों में तैनात कर दिया जाता था। लेकिन बाद में प्रमाणपत्रों से संबंधित शिकायत मिलने या संदेह होने पर उनकी जांच करवाई जाती थी।
5 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
दस्तावेज फर्जी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती थी, लेकिन ऐसे वाकये सामने आने पर सेना फजीहत महसूस करती थी। इसी के चलते सेना मुख्यालय के निर्देश के बाद अब चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल में भर्ती प्रक्रिया आपरेट करने वाला क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय पूरी तरह से सतर्क हो गया है।