अपना खुद का घर हर इंसान सबसे बड़ा सपना होता है और अब यह सपना पूरा करने का अच्छा समय है। अगर मौका चूक गए तो दोबारा नहीं मिलेगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय को घर उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू की है। इसका नाम है, प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना को 25 जून 2015 को हरी झंडी दी गई थी। इसके तहत वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक ऐसे मकानों का निर्माण किया जाएगा, जो बहुत सस्ती कीमतों पर दिए जाएंगे। इसके लिए आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगे जा रहे है।
चंडीगढ़ में अब तक ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी फ्लैट्स के लिए अब तक करीब 45 हजार आवेदन आ चुके हैं। योजना के तहत पहले फेज में बनने वाले 10 हजार फ्लैट्स के लिए सीएचबी को जमीन देने को तैयार हो गया है। इसी सप्ताह के अंत तक प्रशासन सीएचबी को 50 एकड़ जमीन ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद सीएचबी अलग-अलग कैटेगरी के मकानों की संख्या तय करते हुए स्कीम को लांच करेगा।
मालूम हो कि इस समय ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत 36 हजार लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। सीएचबी को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जबकि सीएचबी कार्यालय आकर छह हजार से ज्यादा लोग मैनुअल तरीके से आवेदन कर चुके हैं। 20 अप्रैल तक कोई आवेदन कर सकता है।
ऑनलाइन आवदेन पूरी तरह से निशुल्क है जबकि मैनुअल तरीके से आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये रखी गई है। पहले के तीन दिन फार्म भरने के लिए सीएचबी कार्यालय में काफी मारामारी मचने के बाद अब प्रशासन ने ई संपर्क और कियोस्क पर भी आवेदन फार्म लेने शुरू कर दिए हैं। स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो इस शहर में 17 जून, 2015 पहले से रह रहे हों।