Pics: कैसे पनपता है डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे
देश भर में डेंगू ने कोहराम मचा रखा है। जहां देखो वहां डेंगू के लारवा मिल रहे। मरीजों की संख्या बढ़ रही, लेकिन क्या आप जानते हैं लारवा पनपता कैसे है? रिपोर्टः आशीष वर्मा
Pics: कैसे पनपता है डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे
डेंगू इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर रुके पानी में अंडे देते हैं। इस मच्छर को पनपने के लिए दो चम्मच पानी काफी होता है। अंडे बनने में दो से तीन दिन का वक्त लगता है। चार से सात दिन के भीतर अंडे से लारवा बनते हैं। फिर लारवा से एक से तीन दिन में प्यूपा और फिर एडल्ट मच्छर। छह से सात दिन के भीतर अंडे से वयस्क मच्छर बनते हैं।
Pics: कैसे पनपता है डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे
मादा मच्छर ज्यादातर दिन में ही लोगों को काटता है। सूरज उगने के दो घंटे बाद और सूरज डूबने के दो घंटे पहले सबसे अक्रामक होता है। आफिसों में यह फाइलों के बीच, मेज के नीचे छिपकर रहता है। अमूमन रात के वक्त यह मच्छर निस्क्रिय माना जाता है।
Pics: कैसे पनपता है डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे
डेंगू का वायरस जब इंसान के अंदर जाता है तो मरीज को बुखार की फीलिंग आने लगती है। वायरस करीब दो से सात दिन तक रहता है, जबकि बुखार तीन से 14 दिन तक रहता है। डेंगू के लक्षण बुखार खत्म होने के दौरान देखने को मिलते हैं।
Pics: कैसे पनपता है डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे
पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एचओडी व प्रोफेसर राजेश कुमार ने बताया कि आज से तीन साल पहले थाइलैंड में डेंगू के लिए वैक्सीन तैयार हुई थी, लेकिन चार अलग-अलग वायरस होने के कारण वह सभी पर कारगर साबित नहीं हुई।