फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

Sat, 05 Sep 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 05 Sep 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

horrible accident in kurukshetra, 3 of gurgaon killed

घूमने के लिए मनाली जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गांव मसाना के पास स्कॉर्पियों के पुल की रेलिंग पर चढ़ने से हुआ। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी का इंजन सड़क पर आ गया। हादसे में 3 अन्य युवक घायल हो गए, जिनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

horrible accident in kurukshetra, 3 of gurgaon killed

सुबह छह बजे हादसे को देखने के लिए जीटी रोड पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर शाहाबाद की सामाजिक संस्था हेल्पर्स और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिए। मरने वालों में दो चचेरे भाई थे। पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आसपास सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी गांव मसाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

horrible accident in kurukshetra, 3 of gurgaon killed

सूचना मिलते ही शाहाबाद की समाज सेवी संस्था हेल्पर्स और थाना सदर पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे। हेल्पर्स संस्था के लोगों ने गाड़ी में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया। वहां से सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसे देखने के लिए जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

horrible accident in kurukshetra, 3 of gurgaon killed

हादसा इतना जबरदस्त था कि उसे देखने के लिए जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शाहाबाद थाना से पुलिस और समाजसेवी संस्था हैल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में पूरण सिह, महेंद्र जग्गी, इंद्र लाल, सीता राम, विष्णु तथा विजय बठला की टीम वहां पहुंची। शाहाबाद पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद थाना सदर पिपली से टीम मौके पर पहुंची। घटना का पता चलने पर परिजनों सहित गांव बांसखुसला के सरपंच प्रह्लाद भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें

horrible accident in kurukshetra, 3 of gurgaon killed

मृतकों की पहचान गुड़गांव (आईएमटी) के गांव बांस फुसला वासी जितेंद्र (28 वर्ष) पुत्र श्योराज सिंह, मोनू (20 वर्ष) पुत्र राम अवतार और रेवाड़ी वासी सतीश (28 वर्ष) के रूप में हुई है और घायलों की पहचान गुडग़ाव (आईएमटी) के गांव बास फुसला इद्रंजीत पुत्र सुभाष (30 वर्ष), गांव खेड़ी तलवाना के वासी  जीवराम (30 वर्ष) रेवाड़ी वासी हरेंद्र के रूप में हुई है। घटना का पता चलने पर पहुंचे गांव के सरपंच प्रह्लाद ने बताया कि मृतक जितेंद्र और मोनू चचेरे भाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed