फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

Fri, 04 Sep 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 04 Sep 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

horrible accident in batala, including newly couple 3 killed

सफर के दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई। नतीजा एक्सीडेंट हुआ और नवविवाहित दंपति समेत 3 की मौत हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

horrible accident in batala, including newly couple 3 killed

सफर के दौरान ड्राइवर की एक झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुला दी मौत की नींद। मामला पंजाब के बटाला का है। यहां के श्री हरगोबिंदपुर के पास स्थित नहर में वीरवार को एक कार जा गिरी। हादसे में कार सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बच गया। मरने वालों में नव‌विवा‌हित दंपति की महज 15 दिन ही पहले ही शादी हुई थी।

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

horrible accident in batala, including newly couple 3 killed

कार सवार सभी जम्मू से हरियाणा के पंचकूला जा रहे थे। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में बचे खरभूषण सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी सराणू जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह और विजय सिंह पुत्र साधू राम गांव सराणू, संजीव शर्मा और उनकी पत्नी चंदा शर्मा ऑल्टो कार से पंचकूला बच्चों का माइग्रेशन लेने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

horrible accident in batala, including newly couple 3 killed

जब वह पठानकोट पहुंचे तो अंधेरा होने की वजह से गलती से वह बटाला पहुंच गए। वहां से उन्हें वाया श्री हरगोबिंदपुर होकर चंडीगढ़ जाना था लेकिन जब वह वीरवार सुबह बटाला रोड पर श्री हरगोबिंदपुर के पास भट्ठे पर पहुंचे तो ड्राइवर विजय कुमार को झपकी आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार जैसे ही नहर में गिरी विजय कुमार और चंदा शर्मा की मौत हो गई। संजीव शर्मा पानी में बह गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद

horrible accident in batala, including newly couple 3 killed

एसएचओ शमिंद्रजीत और एएसआई विजय कुमार ने डेढ़ घंटे बाद तीन सौ मीटर दूर से संजीव कुमार का शव बरामद किया। खरभूषण ने बताया कि विजय सिंह उनके मामा के बेटे थे। संजीव शर्मा, विजय सिंह का दोस्त था। एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर शमिंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed