{"_id":"0ef9ae5931086e520205dcb6a0729f11","slug":"horrible-accident-in-batala-including-newly-couple-3-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
Fri, 04 Sep 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Fri, 04 Sep 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सफर के दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई। नतीजा एक्सीडेंट हुआ और नवविवाहित दंपति समेत 3 की मौत हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
2 of 5
सफर के दौरान ड्राइवर की एक झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुला दी मौत की नींद। मामला पंजाब के बटाला का है। यहां के श्री हरगोबिंदपुर के पास स्थित नहर में वीरवार को एक कार जा गिरी। हादसे में कार सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बच गया। मरने वालों में नवविवाहित दंपति की महज 15 दिन ही पहले ही शादी हुई थी।
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
3 of 5
कार सवार सभी जम्मू से हरियाणा के पंचकूला जा रहे थे। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में बचे खरभूषण सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी सराणू जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह और विजय सिंह पुत्र साधू राम गांव सराणू, संजीव शर्मा और उनकी पत्नी चंदा शर्मा ऑल्टो कार से पंचकूला बच्चों का माइग्रेशन लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
4 of 5
जब वह पठानकोट पहुंचे तो अंधेरा होने की वजह से गलती से वह बटाला पहुंच गए। वहां से उन्हें वाया श्री हरगोबिंदपुर होकर चंडीगढ़ जाना था लेकिन जब वह वीरवार सुबह बटाला रोड पर श्री हरगोबिंदपुर के पास भट्ठे पर पहुंचे तो ड्राइवर विजय कुमार को झपकी आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार जैसे ही नहर में गिरी विजय कुमार और चंदा शर्मा की मौत हो गई। संजीव शर्मा पानी में बह गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: झपकी ने नवविवाहित दंपति समेत 3 को सुलाया मौत की नींद
5 of 5
एसएचओ शमिंद्रजीत और एएसआई विजय कुमार ने डेढ़ घंटे बाद तीन सौ मीटर दूर से संजीव कुमार का शव बरामद किया। खरभूषण ने बताया कि विजय सिंह उनके मामा के बेटे थे। संजीव शर्मा, विजय सिंह का दोस्त था। एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर शमिंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।