सोशल मीडिया पर ट्रैफिक होमगॉर्ड का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें उसकी ऐसी हरकत पकड़ी गई है, जिसने पुलिस को शर्मसार कर दिया है।
2 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक पर एक ट्रैफिक होमगॉर्ड जवान द्वारा 100 रुपए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
3 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
सोशल मीडिया साइट्स व वाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अग्रसेन चौक पर तैनात एक होमगार्ड एक बाइक चालक से कुछ बात कर रहा है।
4 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
ट्रैफिक होमगॉर्ड के हाथ में बाइक चालक के कागज भी हैं। लेकिन इस बीच बाइक चालक अपनी जेब से पर्स निकालता है और 100 रुपए निकालकर होमगार्ड के हाथ में रख देता है।
5 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
रिश्वत के पैसे कोई देखे न इसके लिए जनाब फट से 100 रुपये जेब की बजाए कमीज के अंदर डाल लेते हैं। लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अंजान रह गया कि उसकी ये हरकत पास खड़ा एक शख्स हमने कैमरे में कैद कर रहा था।