{"_id":"ad2c26c15d89a30f4e2a6e26f29f74bd","slug":"hindu-organization-and-dera-premi-marpeet-on-ram-rahim-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
Wed, 20 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के लुधियाना में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का पुतला जलाने पर हिन्दू संगठनों और डेरा प्रेमियों में मारपीट हो गई। देखिए मामला।
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
2 of 5
हिंदू संगठन डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह के विरोध में घंटाघर से जगरांव पुल तक रोष मार्च कर उनका पुतला जलाने जा रहे थे। आगे जेमडी गर्वधन माल में से फिल्म देखकर निकले डेरा प्रेमियों को इसका पता चला तो उन्होंने हिंदू संगठन के सदस्यों को रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोक लिया। आरोप है कि डेरा प्रेमियों ने हिंदू संगठन के सदस्यों से मारपीट कर पुतला लेकर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी हाथापाई हुई।
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
3 of 5
हाथापाई की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल से दोनों को शांत किया। इस हाथापाई में हिंदू शक्ति मोर्चा के संयोजक रोहित साहनी को मामूली चोट लग गई। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रोहित साहनी ने इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
4 of 5
हिंदू शक्ति मोर्चा के संयोजक रोहित साहनी ने कहा कि डेरा प्रमुख ने कुछ दिन पहले भगवान विष्णु की वेशभूषा पहनकर उनका मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से डेरा प्रमुख के खिलाफ घंटाघर से लेकर जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला जाना था। उसके बाद जगरांव पुल पर उनका पुतला फूंका जाना था। रोहित के अनुसार, इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक आए और उन्होंने गाड़ी सीधे उन पर चढ़ानी चाही।
विज्ञापन
राम रहीम का पुतला जलाने पर हिंदू संगठन-डेरा प्रेमी में मारपीट
5 of 5
वहीं जिला कमेटी के सदस्य संदीप इंसा ने डेरा प्रमुख पर भगवान विष्णु की वेशभूषा कर नकल लगाने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे झूठे आरोप लगा उनके गुरु को बदनाम करना चाहते हैं और पंजाब की शांति को भंग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख ने किसी फिल्म में भगवान विष्णु की नकल नहीं की है। उनके स्वरूप जो छापे गए हैं, वह 2009 में रिलीज हुई शंखनाद म्यूजिक एलबम का एक हिस्सा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।