19 पद के लिए 8500 आवेदन, इंटरव्यू देने पहुंचे MCA, Mtech
बेरोजगारी का आलम देखिए। पंजाब के बठिंडा में चपरासी के 19 पदों के लिए 8500 आवेदन आए और इंटरव्यू देने के लिए एमसीए, एमटेक पहुंचे। रिपोर्टः भारत भूषण मित्तल
19 पद के लिए 8500 आवेदन, इंटरव्यू देने पहुंचे MCA, Mtech
बठिंडा की अदालत में चपरासी की 18 पोस्ट और एक सर्वर प्रोसेसर की पोस्ट निकली है। बठिंडा, मानसा, सरदूलगढ़, तलवंडी साबो, फरीदकोट, बरनाला के अलावा कई अन्य जिलों से ज्यादातर उन युवक-युवतियों ने इन पदों के लिए अप्लाई किया है, जो एमए, बीएड, एमटेक कर चुके हैं। इसके बावजूद उनको कहीं पर नौकरी नहीं मिली।
19 पद के लिए 8500 आवेदन, इंटरव्यू देने पहुंचे MCA, Mtech
इंटरव्यू देने के लिए मौड़ मंडी की एमए, बीएड पास युवती अमनदीप कौर, सरदूलगढ़ का एमसीए पास गुरदीप सिंह, तपा जिला बरनाला का बीटेक पास हरदीप सिंह, मानसा का एमसीए पास हरजिंदर सिंह, फरीदकोट की एमएड पास हरपिंदर कौर के अलावा दो हजार से अधिक ऐसे युवक व युवतियां थे, जिन्होंने इन पोस्टों के लिए आवेदन किया था।
19 पद के लिए 8500 आवेदन, इंटरव्यू देने पहुंचे MCA, Mtech
बता दें कि चपरासी पद की 19 पोस्टों के लिए अदालत को कुल 8500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके लिए इंटरव्यू तीन पड़ाव में 19, 20 और 21 जनवरी को होंगे। हर पड़ाव में करीब 2800 आवेदनकर्तायों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं।
19 पद के लिए 8500 आवेदन, इंटरव्यू देने पहुंचे MCA, Mtech
आलम ये है कि पंजाब में युवक युवतियों जितने पढ़े लिखे हैं, के ज्यादा पढ़ लिख जाने से भी उन्हें योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं मिल रही। इससे बेरोजगार लोग बेहद परेशान हैं। साथ ही उनमें सरकारी नौकरी हासिल करने की इतनी होड़ है कि वे डिग्रियां लेने के बाद सरकारी नौकरी प्राप्त करने को दर्जा चार की पोस्ट के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।